[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Delhi Pollution: खुले में कूड़ा जलाने वालों की खैर नहीं, पकड़े गए तो भरना होगा ₹5000 तक जुर्माना

Delhi Pollution: खुले में कूड़ा जलाने वालों की खैर नहीं, पकड़े गए तो भरना होगा ₹5000 तक जुर्माना

0
Delhi Pollution: खुले में कूड़ा जलाने वालों की खैर नहीं, पकड़े गए तो भरना होगा ₹5000 तक जुर्माना
कचरा जलाने से वायु प्रदूषण, फोटो PTI

Delhi Pollution: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर एक पोस्ट डाला और बताया, दिल्ली में वायु प्रदूषण के हर छोटे-बड़े स्रोत पर नियंत्रण के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं. इसी कड़ी में पर्यावरण विभाग को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि ओपन बर्निंग पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित किया जाए. जिला प्रशासन एवं दिल्ली नगर निगम को यह अधिकार प्रदान किया गया है कि खुले में कूड़ा जलाने वालों पर ₹5000 तक का जुर्माना लगाया जाए. मुख्यमंत्री ने आम लोगों से खुले में कचरा  नहीं जलाने का आग्रह किया है. उन्होंने एक्स पर अपने पोस्ट में आगे लिखा, सभी नागरिकों से विनम्र आग्रह है कि खुले में कचरा न जलाएं. आप सभी का एक छोटा सहयोग बड़ा बदलाव ला सकता है.

9 दिनों के बाद दिल्ली की हवा में मामूली सुधार

दिल्ली में 9 दिनों बाद वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ. एक्यूआई 300 अंक से नीचे दर्ज किया गया. हालांकि आने वाले दिनों में प्रदूषण का स्तर बढ़ने की आशंका व्यक्त की गई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार मंगलवार को दोपहर चार बजे 24 घंटे का औसत एक्यूआई 282 रहा, जबकि सोमवार को इसी समय यह 314 और रविवार को 308 था.

तेज हवाओं के कारण दिल्ली के एक्यूआई में थोड़ी सुधार

दिल्ली के प्रदूषण के बारे में ऊर्जा, पर्यावरण एवं जल परिषद (सीईईडब्ल्यू) के कार्यक्रम प्रमुख मोहम्मद रफीउद्दीन ने कहा, मंगलवार को तेज हवाओं के कारण दिल्ली का एक्यूआई पिछले कुछ दिनों के 300 से थोड़ा सुधरकर करीब 282 के आसपास पहुंच गया. उन्होंने कहा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, कल हवा की गति 10 किमी प्रति घंटे से ऊपर रहने की उम्मीद है, जो प्रदूषकों के बिखराव के लिए अनुकूल है.

Previous article बीडीओ ने नौरंगा गांव का भ्रमण कर मॉडल किचेन गार्डन का लिया जायजा
Next article Deoghar news : मधुपुर कॉलेज में प्रोजेक्ट वर्क के लिए हुई कार्यशाला
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel