[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National पाक आतंकियों के लिए कर रहे थे काम, दिल्ली पुलिस ने तमिलनाडु और बंगाल से 8 को दबोचा

पाक आतंकियों के लिए कर रहे थे काम, दिल्ली पुलिस ने तमिलनाडु और बंगाल से 8 को दबोचा

0
पाक आतंकियों के लिए कर रहे थे काम, दिल्ली पुलिस ने तमिलनाडु और बंगाल से 8 को दबोचा
दिल्ली पुलिस की तस्वीर.

Delhi Police Arrest: दिल्ली पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए तमिलनाडु के तिरुपुर जिले से 6 लोगों को और पश्चिम बंगाल से 2 और नई गिरफ्तारियां हुई हैं. इन सभी पर आरोप है कि ये सोशल मीडिया पर पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों के समर्थन में कंटेंट शेयर कर रहे थे. पुलिस के मुताबिक, ये सभी आरोपी अपनी पहचान छिपाकर वहां के गारमेंट इंडस्ट्री (कपड़ा फैक्ट्री) में काम कर रहे थे.

फेक आधार कार्ड से छिपाई पहचान

दिल्ली पुलिस की जांच में यह ‘पोल’ खुली है कि ये आरोपी भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल थे. ये लोग फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर रहे थे ताकि किसी को इनकी असली पहचान का पता न चले. पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने दिल्ली समेत कई बड़े शहरों की रेकी (जासूसी) भी की थी. इसके अलावा, दिल्ली में फ्री कश्मीर के पोस्टर लगाने में भी इनका हाथ होने का शक है.

इन इलाकों से हुई गिरफ्तारी

दिल्ली पुलिस की ‘Q’ ब्रांच की स्पेशल टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर तिरुपुर में छापेमारी की. पुलिस ने बताया कि:

  • तमिलनाडु (तिरुपुर): यहां के उधुकुली, पल्लडम और तिरुमुरुगनपूंडी इलाके से 6 लोग पकड़े गए.
  • पश्चिम बंगाल: यहां से 2 और संदिग्धों को पुलिस ने अपनी कस्टडी में लिया है.
  • इन सभी को अब ट्रेन के जरिए दिल्ली लाया जा रहा है ताकि इनके पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया जा सके.

आरोपियों के नाम और बरामदगी

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मिज़ानुर रहमान, मोहम्मद शबात, उमर, मोहम्मद लिटन, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जवल के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान पुलिस ने इनके पास से 8 मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल वे आतंकी कंटेंट फैलाने के लिए करते थे.

ये भी पढ़ें: 6 फरवरी का बदला लेना चाहते हैं आतंकी! दिल्ली में अलर्ट जारी

आरोपियों को ट्रेन के जरिए दिल्ली लाया जा रहा 

पुलिस ने बताया कि इन सभी आरोपियों को ट्रेन के जरिए दिल्ली लाया जा रहा है. फिलहाल इस मामले की जांच जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनके तार और कहां-कहां जुड़े हैं. पुलिस का कहना है कि ये लोग न सिर्फ सोशल मीडिया पर एक्टिव थे, बल्कि देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकते थे.

दिल्ली में हाई अलर्ट जारी किया गया

न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से खबर है कि 21 फरवरी 2026 को सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली में हाई अलर्ट जारी किया था, खुफिया रिपोर्टों के मुताबिक, पाकिस्तान का आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) दिल्ली में बड़े हमले की साजिश रच रहा है.

एएनआई के सूत्रों के अनुसार प्रमुख बातें:

  • टारगेट: पुराने दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाके, लाल किले के पास के मंदिर और चांदनी चौक के मंदिर आतंकियों के निशाने पर हैं.
  • हमले का तरीका: आतंकी IED ब्लास्ट के जरिए धमाका करने की फिराक में हैं.
  • वजह: रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के इस्लामाबाद में 6 फरवरी को हुए मस्जिद ब्लास्ट का बदला लेने के लिए आतंकी यह साजिश रच रहे हैं.

खुफिया विभाग ने चेतावनी दी है कि लाल किले के सामने और चांदनी चौक के मंदिरों के अलावा देश के अन्य बड़े मंदिरों को भी निशाना बनाया जा सकता है. फिलहाल जांच जारी है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में हाई अलर्ट जारी, मंदिरों को निशाना बना सकते हैं आतंकी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel