[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Delhi Molestation Case: यौन उत्पीड़न के खिलाफ छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, बैनर लेकर दिया धरना, FIR दर्ज

Delhi Molestation Case: यौन उत्पीड़न के खिलाफ छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, बैनर लेकर दिया धरना, FIR दर्ज

0
Delhi Molestation Case: यौन उत्पीड़न के खिलाफ छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, बैनर लेकर दिया धरना, FIR दर्ज
Delhi Molestation Case

Delhi Molestation Case: दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालय की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न मामले में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया. हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में घटना के खिलाफ विरोध जताया. वहीं घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज कर ली है, और मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि साउथ एशियन यूनिवर्सिटी (SAU) की एक छात्रा से कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया और इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने बताया कि सोमवार (12 अक्टूबर) को मैदान गढ़ी थाने के पीसीआर पर यौन शोषण को लेकर फोन आया था, जिसके बाद पुलिस की एक टीम विश्वविद्यालय परिसर पहुंची. डीसीपी अंकित चौहान ने कहा ‘‘पीड़िता के बयान के आधार पर उचित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की पूरी संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ जांच की जा रही है.’’

पहचान के बाद होगी कार्रवाई- SAU

कथित यौन उत्पीड़न मामले पर दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालय के एमेरिटस प्रोफेसर एसपी अग्रवाल ने कहा “अगर ऐसा हुआ है तो पूरा SAU समुदाय इस घटना की निंदा करता है. मामले की जांच चल रही है. हमारी समिति भी मामले को बहुत गंभीरता से देख रही है. जैसे ही हम अपराधी की पहचान कर लेंगे, तुरंत कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन चिंतित है, और हम छात्रों और अभिभावकों को हर तरह का आश्वासन दे रहे हैं. सब कुछ कानून के अनुसार किया जाएगा. हम मामले की जांच कर रहे हैं.”

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा ने पुलिस को दर्ज शिकायत में कहा है कि चार आरोपियों ने उसका यौन शोषण किया है. पुलिस इस मामले को पूरा गंभीरता से जांच कर रही है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि यूनिवर्सिटी के सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है. पुलिस जल्द ही मामले में खुलासा कर सकती है.

Previous article BJP Candidates List: मैथिली ठाकुर को मौका नहीं, बीजेपी ने बेनीपट्टी से फिर विनोद नारायण झा पर जताया भरोसा
Next article Tata Motors: शेयर 40% गिरे, क्या वाकई स्टॉक की वैल्यू हुई कम ?
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel