Viral Video : दिल्ली मेट्रो में एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक बंदर मेट्रो के कोच के अंदर आराम से सफर करता दिखाई दे रहा है. बताया जा रहा है कि यह घटना पिंक लाइन पर सराय काले खां स्टेशन के पास की है. बंदर को मेट्रो में देखकर यात्री भी हैरान रह गए. वीडियो में बंदर मेट्रो के कोच के अंदर घूमता और सीटों पर बैठा नजर आ रहा है. यात्रियों की हैरान निगाहों के बीच वह बेखौफ सफर करता रहा. इसी दौरान वह अचानक कूदकर एक लड़की की गोद में जाकर बैठ गया, जिसे देखकर लोग चौंक गए. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.
Delhi is becoming a monkey capital. You can find them in every colony and areas including in #Metro train. pic.twitter.com/5pkVWJHArd
— PrabhuChawla (@PrabhuChawla) June 20, 2026
मेट्रो में बंदर के इस अनोखे सफर का वीडियो एक यात्री ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. इसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और हजारों लोग इसे देख चुके हैं और वे लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. फिलहाल दिल्ली मेट्रो की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. वैसे तो मेट्रो स्टेशनों पर बंदरों के घुसने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं, लेकिन किसी बंदर का मेट्रो ट्रेन में आराम से सफर करने का ऐसा नजारा पहली बार लोगों को देखने को मिला.
Viral Video: अमेरिका, कुछ सीखो! 26 डॉलर के कॉन्टैक्ट लेंस खरीदकर महिला ने की भारत की तारीफ
