[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National पीएम मोदी की अपील का असर: DMRC चलाएगी अतिरिक्त 24 ट्रेनें, व्हाट्सएप और QR कोड से मिनटों में बुक होगा टिकट

पीएम मोदी की अपील का असर: DMRC चलाएगी अतिरिक्त 24 ट्रेनें, व्हाट्सएप और QR कोड से मिनटों में बुक होगा टिकट

0
पीएम मोदी की अपील का असर: DMRC चलाएगी अतिरिक्त 24 ट्रेनें, व्हाट्सएप और QR कोड से मिनटों में बुक होगा टिकट
दिल्ली मेट्रो, फोटो एक्स

Delhi Metro: DMRC 18 मई 2026 से हर सोमवार को 6 अतिरिक्त ट्रेनों के जरिए 24 अतिरिक्त फेरे शुरू करने जा रहा है. बाकी दिनों में, आवश्यकता के अनुसार फैसला लिया जाएगा. फेरे बढ़ाने के पीछे मुख्य उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देना और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा देना है, ताकि ऊर्जा संकट के दौर में लोग निजी वाहनों को छोड़कर मेट्रो का अधिक से अधिक इस्तेमाल कर सकें.

व्हाट्सएप और QR कोड से मिनटों में बुक होगा टिकट

दिल्ली मेट्रो ने ट्रेनों के फेरे बढ़ाने के साथ-साथ यात्री सुविधाओं को डिजिटल करने पर भी विशेष ध्यान दिया है. अब यात्री व्हाट्सएप और QR कोड की मदद से मिनटों में अपना टिकट ले पाएंगे. इसके अलावा अन्य माध्यमों से भी टिकट की बुकिंग की जा सकेगी.

क्यूआर (QR) कोड टिकट
नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC)
व्हाट्सएप (WhatsApp) टिकटिंग
पेटीएम, फोनपे, अमेज़न और आईआरसीटीसी (IRCTC) इंटीग्रेशन
ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC)
आवश्यकतानुसार अतिरिक्त टिकट काउंटरों की व्यवस्था

DMRC मेट्रो सारथी ऐप

DMRC के ‘मेट्रो सारथी ऐप’ की मदद से यात्री न सिर्फ मेट्रो टिकट बुक कर सकते हैं, बल्कि ऑटो-रिक्शा, बाइक टैक्सी और स्मार्ट डोर-टू-डोर फीडर सेवाएं भी आसानी से बुक कर सकते हैं.

स्टेशनों पर सुरक्षा और सुविधाएं होंगी चाक-चौबंद

अतिरिक्त फेरों के साथ-साथ दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी. यात्रियों की भीड़ को संभालने के लिए ज्यादा टिकट काउंटर संचालित होंगे. इसके साथ ही DFMDs (डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर्स) और बैगेज स्कैनर्स को पूरी क्षमता के साथ सक्रिय किया जाएगा. फ्रिस्किंग (जांच) पॉइंट्स पर लोगों को ज्यादा देर न रुकना पड़े, इसके लिए जांच के समय को कम करने के प्रयास किए जाएंगे ताकि पीक ऑवर्स (व्यस्त समय) के दौरान यात्रियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित की जा सके.

Previous article शेयर बाजार से विदेशी निवेशकों का ‘पलायन’: इस साल अब तक निकाले रिकॉर्ड ₹2.2 लाख करोड़, रुपये पर बढ़ा दबाव
Next article श्रेयस अय्यर ने कप्तानी करते हुए हासिल की बड़ी उपलब्धि, IPL में ऐसा करने वाले 5वें कप्तान बने
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel