[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National दिल्ली मालवीय नगर फायर मामला: गैर इरादतन हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज, 21 लोगों की हो चुकी है मौत

दिल्ली मालवीय नगर फायर मामला: गैर इरादतन हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज, 21 लोगों की हो चुकी है मौत

0
दिल्ली मालवीय नगर फायर मामला: गैर इरादतन हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज, 21 लोगों की हो चुकी है मौत
आग पर काबू पाने की कोशिश करते दमकलकर्मी, फोटो पीटीआई

Delhi Malviya Nagar Fire: मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में आग लगने की घटना के संबंध में दिल्ली पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या (culpable homicide) और BNS की अन्य संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की है.

पुलिस कई एंगल से कर रही जांच

दिल्ली पुलिस ने बताया- होटल के मालिक की पहचान लोकेश बजाज के रूप में हुई है. सूत्रों के अनुसार, होटल के संचालन में तीन साझेदार शामिल हैं. बताया जा रहा है कि इन साझेदारों के दिल्ली में कई अन्य होटल और गेस्ट हाउस भी हैं. पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां ​​होटल के ओनरशिप, संचालन और सुरक्षा मानकों से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है.

मृतकों में कई विदेशी नागरिक शामिल

पुलिस ने बताया मृतकों में कई विदेशी नागरिक हैं, जिनमें मुख्य रूप से मध्य एशियाई और अफ्रीकी देशों के निवासी शामिल हैं.

बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या

पुलिस अधिकारी ने बताया- मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई घायल गंभीर हालत में हैं. निकाले गए लोगों में उन मरीजों के रिश्तेदार भी शामिल हैं जिनका इलाज पास के एक निजी अस्पताल में चल रहा है.

आग सुबह लगभग 8.30 बजे लगी

आग सुबह लगभग 8.30 बजे पास के लेमन ग्रीन रेस्तरां में लगी थी, लेकिन पुलिस ने बाद में स्पष्ट किया कि आग होटल की इमारत में लगी थी. दमकल अधिकारी ए के मलिक के अनुसार, इमारत में एक तहखाना, बेसमेंट और पांच ऊपरी मंजिलें हैं. बेसमेंट में रेस्तरां चल रहा था, जबकि इमारत के बाकी हिस्से का इस्तेमाल होटल के रूप में किया जा रहा था. होटल में केवल एक ही प्रवेश-निकास द्वार था. 40 से अधिक लोगों को निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां 21 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया.

आग लगने से इमारत को भारी नुकसान पहुंचा

आग लगने से इमारत को भारी नुकसान पहुंचा. मलबा, कांच के टुकड़े और जली हुई सामग्री चारों ओर बिखरी पड़ी थी. घटनास्थल के पास भारी भीड़ जमा हो गई. अधिकारियों ने घटनास्थल की घेराबंदी कर दी तथा बचाव अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए यातायात का मार्ग बदल दिया.

ये भी पढ़ें: दिल्ली के मालवीय नगर में लगी भयंकर आग, 21 की मौत, बिल्डिंग से कूदे लोग, पीएम मोदी ने मुआवजे की घोषणा की

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में लगी भीषण आग पर पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने जताया शोक

Previous article पंचायतों में ‘जल-जीवन-हरियाली’ की खुली पोल, एलआरपी चौक पर शोभा की वस्तु बना सरकारी नलकूप, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे राहगीर
Next article राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में लखीसराय का जलवा, 31 पदक जीतकर रचा इतिहास
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel