[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National दिल्ली के कबीर नगर इलाके में दो मंजिला इमारत गिरी, 2 की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

दिल्ली के कबीर नगर इलाके में दो मंजिला इमारत गिरी, 2 की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

0
दिल्ली के कबीर नगर इलाके में दो मंजिला इमारत गिरी, 2 की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

दिल्ली के कबीर नगर इलाके में दो मंजिला इमारत के गिरने की खबर आ रही है. इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. उत्तर पूर्व डीसीपी जॉय तिर्की की ओर से बताया गया कि देर रात करीब 2:16 बजे वेलकम के कबीर नगर में दो मंजिला पुरानी निर्माणाधीन इमारत गिरने की सूचना हमें प्राप्त हुई. इसके बाद जीटीबी अस्पताल घायलों को ले जाया गया. अस्पताल ने दो श्रमिकों अरशद (30) और तौहीद (20) को मृत घोषित कर दिया है. वहीं एक अन्य श्रमिक रेहान (22) की हालत गंभीर बनी हुई है. उन्होंने कहा कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जायेगी. आगे की जांच जारी है.

मलबे के नीचे तीन मजदूर दबे मिले

घटनास्थल का वीडियो सामने आया है जिसमें बचाव दल नजर आ रहा है, जो इमारत का मलबा हटा रहा है. फायर स्टेशन अधिकारी अनूप ने बताया कि हमें जैसे ही एक इमारत ढहने की सूचना मिली. टीम मौके पर तुरंत पहुंची. मलबे के नीचे तीन मजदूर दबे हुए थे जिन्हें अस्पताल ले जाया गया.

Read More : Delhi Fire : दिल्ली के शाहदरा में लगी भीषण आग, चार की मौत

बिल्डिंग के मालिक की हुई पहचान

हादसा कैसे हुआ इसकी जांच में पुलिस जुट गई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बिल्डिंग के मालिक की पहचान हो गई है. मालिक का नाम शाहिद है, जिसका पता लगाने का प्रयास पुलिस कर रही है.

पहले भी हो चुकी है घटना

ऐसा नहीं है कि दिल्ली में इमारत गिरने की यह पहली घटना है. इससे पहले भी इस तरह के हादसे यहां हो चुके हैं. कुछ महीने पहले दिल्ली के अंबेडकर नगर थाना इलाके में इस तरह की घटना देखने को मिली थी. हादसे के बाद मलबे में कई लोग फंस गये थे. इससे पहले भी राजधानी में इमारत गिरने की खबर आई है.

Previous article JAM 2024 का रिजल्ट आउट, ऐसे करें डाउनलोड
Next article बिहार के आरा में सड़क हादसा, अज्ञात वाहन से कुचलकर एक बाइक सवार की मौत, दो की हालत नाजुक
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel