Video: बेटे को मारने वाला जहां भी मिलेगा उसे जान से मार दूंगा, चाकूबाजी में मारे गए लकी के पिता ने कहा

Video : दिल्ली के सीलमपुर थाना क्षेत्र में चाकूबाजी हुई. इसमें लकी नाम के एक शख्स की मौत हो गई. मृतक के परिवार वाले इस घटना के बाद से गुस्से में हैं. नीचे वीडियो में देखें मृतक के पिता ने क्या कहा.

By Amitabh Kumar | June 25, 2026 11:41 AM

Video : दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 24 जून की रात करीब 9 बजे सीलमपुर थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की सूचना मिली थी. पुलिस जब गौतमपुरी इलाके में पहुंची, तब तक घायल किशोर को उसका चचेरा भाई जेपीसी अस्पताल ले जा चुका था. अस्पताल में डॉक्टरों ने 17 वर्षीय किशोर को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर अहम सबूत जुटाए. पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. मामले की जांच जारी है.

मृतक के पिता जयप्रकाश बेटे की हत्या से सदमे और गुस्से में हैं. उन्होंने कहा कि जिसने मेरे बेटे के साथ यह किया है, उसे मैं नहीं छोड़ूंगा. चाहे कुछ भी हो जाए, कोई भी मुझे रोकने आए, लेकिन मैं आरोपी को बख्शने वाला नहीं हूं. उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और इंसाफ की मांग की है. मैं जान से मार दूंगा जिसने मेरे बेटे की हत्या की है. मेरे बेटे का किसी के साथ लड़ाई-झगड़ा नहीं था. घर से खाना खाकर तुरंत ही वह बाहर निकला था और उसकी हत्या कर  दी गई.

मृतक की बहन रितिका का भी बयान सामने आया है. उसने कहा कि मेरे भाई को चाकू से मारा गया. जैसे ही हमें इसकी जानकारी मिली हम घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.