Video : दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 24 जून की रात करीब 9 बजे सीलमपुर थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की सूचना मिली थी. पुलिस जब गौतमपुरी इलाके में पहुंची, तब तक घायल किशोर को उसका चचेरा भाई जेपीसी अस्पताल ले जा चुका था. अस्पताल में डॉक्टरों ने 17 वर्षीय किशोर को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर अहम सबूत जुटाए. पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. मामले की जांच जारी है.
#WATCH | Delhi: Jaiprakash, father of the deceased, says, "I will not leave the person who did this. No matter what happens, whoever comes to stop me, I will not leave that person…" https://t.co/zrVLCibfqN pic.twitter.com/2SHMSodOH9
— ANI (@ANI) June 25, 2026
मृतक के पिता जयप्रकाश बेटे की हत्या से सदमे और गुस्से में हैं. उन्होंने कहा कि जिसने मेरे बेटे के साथ यह किया है, उसे मैं नहीं छोड़ूंगा. चाहे कुछ भी हो जाए, कोई भी मुझे रोकने आए, लेकिन मैं आरोपी को बख्शने वाला नहीं हूं. उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और इंसाफ की मांग की है. मैं जान से मार दूंगा जिसने मेरे बेटे की हत्या की है. मेरे बेटे का किसी के साथ लड़ाई-झगड़ा नहीं था. घर से खाना खाकर तुरंत ही वह बाहर निकला था और उसकी हत्या कर दी गई.
#WATCH | Delhi: Ritika, sister of the deceased, says, "My brother was stabbed… When we got to know about this, we rushed to the spot, and till we got him here, he died…" https://t.co/zrVLCibfqN pic.twitter.com/cc0iD5DXAl
— ANI (@ANI) June 25, 2026
मृतक की बहन रितिका का भी बयान सामने आया है. उसने कहा कि मेरे भाई को चाकू से मारा गया. जैसे ही हमें इसकी जानकारी मिली हम घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
