[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Delhi Horror: बच्ची से हैवानियत करने वाला बिहार का, हत्या के बाद कैब धोई, फिर उठाई अगली सवारी

Delhi Horror: बच्ची से हैवानियत करने वाला बिहार का, हत्या के बाद कैब धोई, फिर उठाई अगली सवारी

0
Delhi Horror: बच्ची से हैवानियत करने वाला बिहार का, हत्या के बाद कैब धोई, फिर उठाई अगली सवारी
कैब की तस्वीर (Photo: ANI)

Delhi Horror : दिल्ली के महरौली इलाके में 10 साल की बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. पुलिस के मुताबिक, कैब ड्राइवर बसु सिंह ने वारदात को अंजाम देने के बाद बेहद सुनियोजित तरीके से सबूत मिटाने की कोशिश की. जांच में सामने आया है कि बच्ची के साथ दरिंदगी और हत्या के बाद बसु सिंह ने सबसे पहले अपने कपड़े बदल लिये. इसके बाद उसने सड़क किनारे खड़ी अपनी कैब को अच्छी तरह साफ किया ताकि गाड़ी में मौजूद फोरेंसिक सबूत खत्म हो जाएं. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपराध के निशान मिटाने के लिए पूरी सावधानी बरती.

वारदात के बाद भी आरोपी ने किसी तरह की घबराहट नहीं दिखाई

सबूत मिटाने के बाद भी वह सामान्य तरीके से अपना काम करता रहा. अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर में पुलिस सूत्रों के हवाले से जानकारी दी गई है. सूत्रों के अनुसार, उसने गुरुग्राम के चक्करपुर इलाके से एक सवारी बुक की और उसे उसके बुक किये गये जगह तक छोड़कर आया. इससे यह साफ होता है कि वारदात के बाद भी उसने किसी तरह की घबराहट नहीं दिखाई और रोजमर्रा की तरह काम करता रहा.

बिहार में बसु सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड काफी पुराना

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि बसु सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड काफी पुराना है. उसके खिलाफ बिहार के खगड़िया जिले में कम से कम पांच मामले दर्ज हैं. इनमें छेड़छाड़, दंगा, मारपीट और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं. ये मामले साल 2015, 2017, 2018 और 2022 के दौरान दर्ज किए गए थे. हालांकि अभी तक दिल्ली पुलिस को बिहार पुलिस से आरोपी का पूरा आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं मिला है. वहीं आरोपी का दावा है कि उसके खिलाफ दर्ज कुछ मामले जमीन विवाद के दौरान हुए झगड़ों से जुड़े थे. परिवार के एक सदस्य ने बताया कि एक मामला किसी त्योहार के दौरान हुए विरोध-प्रदर्शन से संबंधित था.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है. वहीं इस दर्दनाक घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है और आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग उठ रही है.

Previous article Darbhanga Muharram: मुहर्रम जुलूस में युवाओं ने दिखाया अद्भुत करतब, लाठी-डंडे के प्रदर्शन ने जीता लोगों का दिल
Next article जहानाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर दर्दनाक हादसा, मां को देखने निकली बहू की मौत, पति घायल
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel