आसमान से बरस रही आग! दिल्ली का तापमान 45°C पहुंचा, लू का येलो अलर्ट जारी
Delhi Heatwave: देश के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं. दिल्ली में आज कई जगहों पर अधिकतम तापमान 45°C से अधिक होने के साथ, लू की स्थिति बनी हुई है.
Delhi Heatwave: आईएमडी ने दिल्ली में लू चलने की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
दिल्ली में न्यूनतम तापमान का 14 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य तापमान से 5.7 डिग्री अधिक है और लगभग 14 वर्षों में मई महीने की सबसे गर्म रात दर्ज की गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मई के महीने में आखिरी बार 26 मई, 2012 को न्यूनतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.
#WATCH | Delhi is witnessing heatwave conditions with the maximum temperatures exceeding 45°C in many places today.
— ANI (@ANI) May 25, 2026
Visuals from India Gate pic.twitter.com/rav41lsssq
ट्रैफिक पुलिस को दिए गए AC हेलमेट
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एनफोर्समेंट ड्राइव चलाई है, जिसके तहत फील्ड में तैनात कर्मियों के लिए AC हेलमेट टेस्टिंग की पहल शुरू की गई है. ट्रैफिक ASI वीर सिंह ने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कहा- यह हेलमेट हमें इस मौसम में आराम देता है. यह आसानी से 4-5 घंटे तक काम कर सकता है, जो इसकी बैटरी के चार्ज पर निर्भर करता है.
#WATCH | Delhi: Delhi Traffic Police conducts enforcement drive, AC helmet testing initiative deployed for field personnel.
— ANI (@ANI) May 25, 2026
Veer Singh, ASI Traffic, says, "This helmet keeps us relaxed in this weather. It can work easily for 4-5 hours, depending on the charge in its battery…" pic.twitter.com/B91MC83RW4
