[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National दिल्ली के मालवीय नगर में लगी भयंकर आग, 21 की मौत, बिल्डिंग से कूदे लोग, पीएम मोदी ने मुआवजे की घोषणा की

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी भयंकर आग, 21 की मौत, बिल्डिंग से कूदे लोग, पीएम मोदी ने मुआवजे की घोषणा की

0
दिल्ली के मालवीय नगर में लगी भयंकर आग, 21 की मौत, बिल्डिंग से कूदे लोग, पीएम मोदी ने मुआवजे की घोषणा की
दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में आग लगने की घटना

Delhi fire news : बुधवार सुबह दिल्ली से एक बुरी खबर आई जहां एक रेस्टोरेंट में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई है. दिल्ली पु़लिस ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है. इस दुर्घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना भी है. आग सुबह 8:50 बजे के करीब लगी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग इतनी भयंकर थी कि लोग जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदने लगी. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट कर घटना पर दुख जताया है. मरने वालों में अधिकतर विदेशी नागरिक है, जिनमें अफ्रीकन मूल के नागरिक ज्यादा हैं.

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में हुआ हादसा

मालवीय नगर आग लगने की घटना पर, डीसीपी साउथ अनंत मित्तल ने कहा, आज सुबह 8:48 पर मालवीय नगर के फ्लोरिश स्टे में आग लगने की जानकारी मिली. लोकल पुलिस स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव का काम शुरू किया. 8 फायर टेंडर की मदद से आग को सफलतापूर्वक बुझा दिया गया है. पुलिस, फायर सर्विस और दूसरे इमरजेंसी में मदद करने वालों की मिली-जुली कोशिशों से 40 से ज़्यादा लोगों को बचाया गया है और इलाज के लिए पास के अस्पतालों में भेजा गया है. यह बहुत दुख की बात है कि इस दुखद घटना में 21 लोगों की मौत हो गई है. बचाव और सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है.

दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि लेमन ग्रीन रेस्तरां के बेसमेंट से तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है. सुबह करीब 8:50 बजे लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया है. उनकी स्थिति के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल सकी.आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

पीएम मोदी और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालवीय नगर आग की घटना में जानमाल के नुकसान पर दुख जताया है. उन्होंने मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है. आग की घटना पर रेखा गुप्ता ने एक सोशल मीडिया पोस्ट लिखा है जिसमें उन्होंने मालवीय नगर में लगी भयानक आग की घटना में लोगों की दुखद मौत पर दुख जताया है. उन्होंने लिखा है कि दुखी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. मैं घायलों के जल्दी ठीक होने और इस दिल दहला देने वाली त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों को ताकत और हिम्मत देने की प्रार्थना करती हूं. हम इस त्रासदी से प्रभावित लोगों को हर मुमकिन मदद देने के लिए तैयार हैं.

पूर्व विधायक सोमनाथ भारती ने कहा-मृतकों में सभी विदेशी नागरिक

मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी के पूर्व विधायक सोमनाथ भारती ने कहा कि आज सुबह 8 बजे के करीब शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी. आग किचन और फिर पास के होटल के ऊपरी फ्लोर तक फैल गई. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, मैं भी उसमें शामिल हूं. आग की वजह से जिनकी मौत हुई वे बुरी तरह से जल गए हैं. गैस और धुएं की वजह से कई लोगों को नुकसान हुआ है. हम उम्मीद करते हैं कि दिल्ली सरकार पीड़ितों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये का मुआवजा देगी और मामले की जांच करेगी. सोमनाथ भारती ने कहा कि मरने वाले लोगों में अधिकतर विदेशी नागरिक है, जो अफ्रीका के थे.

ये भी पढ़ें : आज शाम डीके शिवकुमार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, आवास के बाहर जुटे समर्थक

Previous article नवादा के आर्यन ने जेई एडवांस में लहराया सफलता का परचम, 99.46 पर्सेटाइल लाकर किया जिले का नाम रौशन
Next article मधेपुरा में जनता की समस्याओं का होगा तुरंत समाधान, मंत्री शीला मंडल ने बताई सरकार की प्राथमिकता
Avatar Of Rajneesh Anand
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है.पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव रखती हैं. झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाली रजनीश ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2000-01 में पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने पहली नौकरी झारखंड जागरण दैनिक अखबार में की. उसके बाद इन्होंने प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस तथा दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य संस्करणों में काम करने के बाद वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. रजनीश आनंद की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, गहन शोध और विश्लेषणात्मक लेखन के लिए है. उनकी रुचि राजनीति, सामाजिक सरोकारों, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों में रही है। उन्होंने हमेशा उन मुद्दों को प्राथमिकता दी है जो समाज के हाशिये पर खड़े लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की चर्चा में अपेक्षाकृत कम स्थान पाते हैं. वे कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर विस्तृत अध्ययन और रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर कार्य किया. इसके अतिरिक्त सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत उन्होंने बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की. आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है. हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में भविष्य की चुनौतियों, रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए हैं. उनका मानना है कि ऊर्जा परिवर्तन की प्रक्रिया तभी सफल होगी जब उसमें प्रभावित समुदायों की भागीदारी और हितों को केंद्र में रखा जाए.पत्रकारिता उनके लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है. जमीनी रिपोर्टिंग, तथ्यों की पड़ताल और जनसरोकारों को केंद्र में रखकर लिखना उनकी कार्यशैली की विशेषता रही है. इसके अतिरिक्त रजनीश आनंद कहानियां और कविताएं लिखने का शौक भी रखती है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel