[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National एक्साइज पॉलिसी केस : बीजेपी ने केजरीवाल को घेरा, कहा- लालू को भी पहले मिली थी राहत

एक्साइज पॉलिसी केस : बीजेपी ने केजरीवाल को घेरा, कहा- लालू को भी पहले मिली थी राहत

0
एक्साइज पॉलिसी केस : बीजेपी ने केजरीवाल को घेरा, कहा- लालू को भी पहले मिली थी राहत
अरविंद केजरीवाल और बीजेपी प्रवक्ता आरपी सिंह (गोल घेरे में)

Delhi Excise Policy Case : दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा एक्साइज पॉलिसी मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी किया गया है. मामले में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि पहले भी ऐसे मामले हुए हैं, जैसे लालू प्रसाद यादव को निचली अदालत से राहत मिली थी, लेकिन बाद में हाई कोर्ट ने सजा सुनाई. उन्होंने कहा कि सीबीआई हाई कोर्ट गई है.अगर वे निर्दोष हैं तो एक्साइज पॉलिसी में बदलाव क्यों किए गए और फिर पुरानी नीति क्यों लागू की गई? इससे साफ है कि घोटाला हुआ था. वीडियो में देखें बीजेपी प्रवक्ता ने क्या कहा.

कोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया और 21 अन्य को आरोपमुक्त किया

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई को न्यायिक जांच में बिल्कुल भी खरा नहीं उतरने वाला मामला आगे बढ़ाने के लिए 27 फरवरी को कड़ी फटकार लगाई. साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और 21 अन्य को आबकारी नीति मामले में आरोपमुक्त कर दिया. मामले में आरोपमुक्त किये गए लोगों में के. कविता भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें : क्या थी दिल्ली सरकार की शराब नीति, जिसने अरविंद केजरीवाल को पहुंचाया था जेल, अब हुए बरी

सीबीआई ने दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी

विशेष न्यायाधीश जितेंद्र सिंह द्वारा फैसला सुनाये जाने के कुछ घंटों बाद, सीबीआई ने दिल्ली हाई कोर्ट में इसे चुनौती देते हुए अपील दायर की. निचली अदालत द्वारा जांच एजेंसी की कड़ी आलोचना किये जाने के जवाब में सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा कि जांच के कई पहलुओं को या तो नजरअंदाज किया गया या उन पर पर्याप्त रूप से विचार नहीं किया गया.

यह भी पढ़ें : सोनिया गांधी, राहुल, रॉबर्ट जेल गए हैं क्या? केजरीवाल ने कांग्रेस पर बोला हमला

इस मामले ने अरविंद केजरीवाल को लगभग राजनीतिक रूप से हाशिए पर धकेल दिया था. कोर्ट के फैसले में ‘क्लीन चिट’ मिलने की खबर आते ही उन्होंने राहत महसूस की. आरोपमुक्त होने पर भावुक नजर आ रहे केजरीवाल ने कहा कि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला स्वतंत्र भारत के इतिहास की ‘‘सबसे बड़ी राजनीतिक साजिश’’ थी. 

Previous article सिर्फ 15 मिनट में तैयार बन डोसा, नोट करे मशहूर शेफ की आसान रेसिपी 
Next article जेईई मेन फॉर्म में सुधार करने का आखिरी मौका, इन डिटेल्स को नहीं कर पाएंगे चेंज 
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel