[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Delhi Crime: इंश्योरेंस के लालच में पिता ने रची बेटे की फर्जी मौत की साजिश, अंतिम संस्कार तक कर डाला, ऐसे हुआ खुलासा

Delhi Crime: इंश्योरेंस के लालच में पिता ने रची बेटे की फर्जी मौत की साजिश, अंतिम संस्कार तक कर डाला, ऐसे हुआ खुलासा

0
Delhi Crime: इंश्योरेंस के लालच में पिता ने रची बेटे की फर्जी मौत की साजिश, अंतिम संस्कार तक कर डाला, ऐसे हुआ खुलासा
father plotted fake death of his son

Delhi Crime: दिल्ली के नजफगढ़ में इंश्योरेंस क्लेम लेने के लिए अपने बेटे की मौत की फर्जी कहानी रच डाली. पिता-पुत्र की इस फर्जी कहानी में एक वकील ने भी साथ दिया. वकील साहब ने बाप-बेटे का कानूनी दांव-पेंच समझाया और फर्जी कहानी का प्लॉट तैयार किया.

पिता ने पहले बेटे का कराया बीमा, फिर रची मौत की कहानी

जानकारी के अनुसार पिता ने पहले अपने बेटे गगन का एक करोड़ रुपये का बीमा कराया. फिर 5 मार्च को फर्जी एक्सीडेंट की कहानी रची गई. कहानी में बताया गया कि गगन का एक्सीडेंट नजफगढ़ में हुआ, जिसमें उसे चोटें आईं. उसे बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि गगन कोई अस्पताल नहीं गया. कुछ दिन के बाद पिता ने बताया कि उसके बेटे की मौत हो गई. बड़ी बात है कि पिता ने अपने बेटे के अंतिम संस्कार भी कर डाला. पिता ने बेटे की 13वीं भी कर दी, जिससे किसी को शक न हो. क्रिया-कर्म समाप्त होने के बाद पिता ने इंश्योरेंस क्लेम किया.

पुलिस को कैसे हुआ शक?

पुलिस को पिता और बेटे के फर्जी कारनामे के बारे में शक कैसे हुआ. दरअसल 11 मार्च को एक व्यक्ति नजफगढ़ थाना पहुंचता है. उसने बताया कि उसके बेटे का 5 मार्च को एक्सीडेंट हो गया. जिसमें उसकी मौत हो गई. पुलिस ने जांच शुरू की. लेकिन पुलिस को न तो एक्सीडेंट के सबूत मिले और न ही किसी शख्स की मौत की कोई जानकारी मिली. पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई, तो पता चला की जिस गगन के मौत का दावा किया जा रहा है, उसका एक सप्ताह पहले ही 1 करोड़ रुपये का बीमा कराया गया था. पुलिस को दाल में कुछ काला लगा और कड़ाई से पूछताछ की. जिसके बाद फर्जी कहानी का सच सामने आया.

पुलिस ने पिता और बेटे का गिरफ्तार कर लिया

पुलिस ने जांच में पाया कि 1 करोड़ रुपये बीमा का लाभ लेने के लिए पिता और पुत्र ने चकील के कहने पर पूरी फर्जी कहानी रची. जिसके बाद पुलिस ने पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर लिया. दूसरी ओर से साजिश में मुख्य भूमिका निभाने वाले वकील के खिलाफ भी जांच और पूछताछ की जा रही है.

Previous article कलश स्थापना के साथ चैत्र नवरात्र शुरू, माता की आराधना में जुटे भक्त
Next article परमात्मा के धाम में जाने के लिए पुण्य कर्म जरूरी : स्वामी लक्ष्मण
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel