[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Delhi Car Blast: 12 नवंबर को भी बंद रहेगा लाल किला मेट्रो स्टेशन, सुरक्षा कारणों से लिया गया बड़ा फैसला

Delhi Car Blast: 12 नवंबर को भी बंद रहेगा लाल किला मेट्रो स्टेशन, सुरक्षा कारणों से लिया गया बड़ा फैसला

0
Delhi Car Blast: 12 नवंबर को भी बंद रहेगा लाल किला मेट्रो स्टेशन, सुरक्षा कारणों से लिया गया बड़ा फैसला
लाल किला मेट्रो स्टेशन और धमाके वाले जगह की तस्वीर

Delhi Car Blast: डीएमआरसी ने बताया कि दिल्ली ब्लास्ट के बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लाल किला मेट्रो स्टेशन 12 नवंबर को भी बंद रहेगा. उन्होंने बताया- बाकी सभी स्टेशन सामान्य रूप से खुले रहेंगे. कार में ब्लास्ट के बाद मंगलवार के लिए स्टेशन को बंद कर दिया गया था.

विस्फोट के बाद प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा कड़ी की गयी

लाल किले के पास सोमवार शाम हुए विस्फोट के मद्देनजर सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार देर रात ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सभी प्रमुख रेलवे स्टेशन पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था के साथ हाई अलर्ट जारी किया गया है.’’ विस्फोट के कुछ घंटों बाद उत्तर रेलवे ने कहा कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) हाई अलर्ट पर हैं और दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के सभी स्टेशनों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

दिल्ली धमाके में अब तक 12 लोगों की मौत

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक यातायात सिग्नल पर धीमी गति से चल रही एक कार में हुए उच्च-तीव्रता वाले विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई. इस विस्फोट में 20 से अधिक लोग घायल भी हुए और कई वाहन जलकर खाक हो गए.

Previous article हथियारबंद बदमाशों ने महिला की गोली मारकर की हत्या, हंगामा
Next article आपसी विवाद में युवक पर चाकू से हमला, गंभीर रूप से घायल
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel