[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Delhi Bulldozer Action: मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान भड़की हिंसा, एक्शन में पुलिस, राजनीति तेज

Delhi Bulldozer Action: मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान भड़की हिंसा, एक्शन में पुलिस, राजनीति तेज

0
Delhi Bulldozer Action: मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान भड़की हिंसा, एक्शन में पुलिस, राजनीति तेज
अतिक्रमण विरोधी अभियान, फोटो पीटीआई

Delhi Bulldozer Action: दिल्ली में डिमोलिशन ड्राइव और पत्थरबाज़ी पर सेंट्रल दिल्ली के DCP निधिन वलसन ने कहा, हम बॉडी-वर्न कैमरा और CCTV फुटेज के आधार पर जांच कर रहे हैं. अब तक मिले सबूतों के आधार पर हमने 5 लोगों को हिरासत में लिया है. ड्रोन कैमरे लगाए गए थे, और सोशल मीडिया पर वीडियो सर्कुलेट हो रहे हैं; हम इन सभी की जांच कर रहे हैं. जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. पांच पुलिस अधिकारियों को मामूली चोटें आई हैं.

हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी : गृह मंत्री आशीष सूद

दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद ने बुधवार को कहा कि तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान पथराव की घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी. उन्होंने चेतावनी दी कि हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सूद ने कहा कि मस्जिद के आसपास कुछ व्यावसायिक प्रतिष्ठान अवैध रूप से बनाए गए थे, जिनके खिलाफ अदालत के निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है. कानून के दायरे में किए जा रहे काम में बाधा डालना या उसे बाधित करना पूरी तरह से अस्वीकार्य है. कुछ अपराधी और उपद्रवी तत्वों ने प्रदर्शन और हिंसा का सहारा लिया जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. उन्होंने बताया कि इस घटना में शामिल व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा अब तक इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

कांग्रेस ने बीजेपी पर विशेष धर्म को निशाना बनाने का लगाया आरोप

कांग्रेस ने बीजेपी पर विशेष धर्म पर निशाना बनाने का आरोप लगाया. तुर्कमान गेट के पास फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास MCD द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाने के अभियान पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा, अगर यह कार्रवाई अवैध ढांचों को हटाने के लिए की जा रही है तो यह एक अच्छा कदम है. लेकिन ऐसा लगता है कि बीजेपी सरकार एक खास धर्म को निशाना बना रही है. उन्होंने हिंसा पर कहा- MCD या कोर्ट के आदेशों का पालन करने वाले अधिकारियों के खिलाफ हिंसा करना सही नहीं है.

फैज-ए-इलाही मस्जिद पूरी तरह सुरक्षित

दिल्ली के मंत्री सूद ने कहा, मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि फैज़-ए-इलाही मस्जिद पूरी तरह सुरक्षित है. यह कार्रवाई केवल उन अवैध व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक सीमित है जो न्यायालय के आदेशों के दायरे में आते हैं. इस मामले में सरकार की ओर से कोई मनमानी नहीं की गई या उसका कोई दुर्भावनापूर्ण इरादा नहीं है.

Previous article Republic Day : गांधी मैदान में गर्ल्स ऑन व्हील्स का जलवा, बाल विवाह को नकार छह महादलित बेटियां संभालेंगी पिंक बस की कमान
Next article मां से 15 साल छोटे हैं अमर्त्य सेन, उम्र का अंतर देख चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel