[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Delhi Bomb Blast CCTV Footage: आतंकवादी उमर का सामने आया नया वीडियो, दिल्ली में घुसते हुए और रामलीला मैदान के पास सीसीटीवी में कैद

Delhi Bomb Blast CCTV Footage: आतंकवादी उमर का सामने आया नया वीडियो, दिल्ली में घुसते हुए और रामलीला मैदान के पास सीसीटीवी में कैद

0
Delhi Bomb Blast CCTV Footage: आतंकवादी उमर का सामने आया नया वीडियो, दिल्ली में घुसते हुए और रामलीला मैदान के पास सीसीटीवी में कैद
आतंकवादी उमर का सामने आया नया वीडियो

Delhi Bomb Blast CCTV Footage: पहले सीसीटीवी फुटेज में आतंकी डॉ उमर नबी को आई 20 कार से बदरपुर सीमा से दिल्ली में प्रवेश करते देखा गया. उमर नबी बदरपुर टोल में रुकता है और टोल चुकाता है. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. उस दौरान डॉ उमर मास्क पहने हुए था, हालांकि उसके बावजूद उसका चेहरा साफ नजर आ रहा है. फुटेज में कार की पिछली सीट पर एक बड़ा बैग रखा हुआ दिख रहा है.

रामलीला मैदान के नजदीक एक मस्जिद के पास टहलते आतंकी उमर सीसीटीवी में कैद

दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार 10 नवंबर की शाम को हुए विस्फोट का एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें मुख्य संदिग्ध डॉ उमर नबी रामलीला मैदान के नजदीक एक मस्जिद के पास टहलते हुए दिखाई दे रहा है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में उमर को एक संकरी गली में सीधे चलते हुए देखा जा सकता है, फिर वह अपना सिर दाईं ओर मोड़ता है – जिस क्षण कैमरा उसका चेहरा रिकार्ड करता है – और फिर वह आगे बढ़ता है.

विस्फोट करने से कुछ समय पहले वह मस्जिद में गया था

जांचकर्ताओं का मानना है कि विस्फोट करने से कुछ समय पहले वह मस्जिद में गया होगा. दिल्ली में सोमवार शाम को लाल किले के पास शाम 6:52 बजे एक हुंडई आई20 कार में विस्फोट हुआ था, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे. विस्फोट का प्रभाव इतना भीषण था कि कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और घटनास्थल से प्राप्त दृश्यों में क्षत-विक्षत शव और बिखरा हुआ मलबा दिखाई दे रहा था.

उमर पर ही विस्फोटकों से लदी कार चलाने का संदेह

अधिकारियों ने बताया कि उमर को घटना वाले दिन दिल्ली में रिकॉर्ड की गई कई सीसीटीवी क्लिप में देखा गया था. उमर पर ही विस्फोटकों से लदी कार चलाने का संदेह है. लाल किले के पास सुनहरी मस्जिद पार्किंग स्थल से प्राप्त एक विशेष फुटेज में वह दोपहर 3:19 बजे प्रवेश करते और शाम 6:28 बजे बाहर निकलते हुए दिखाया गया है.

Previous article आखिरी दिन निवेशकों की जबरदस्त भीड़, पूरी तरह सब्सक्राइब हुआ PhysicsWallah का IPO
Next article मिठाई दुकानदार पर भाइयों ने किया चाकू से हमला, केस दर्ज
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel