[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Delhi Blast : लाल किला के पास कार में विस्फोट का खौफनाक पल CCTV में कैद, देखें नया वीडियो

Delhi Blast : लाल किला के पास कार में विस्फोट का खौफनाक पल CCTV में कैद, देखें नया वीडियो

0
Delhi Blast : लाल किला के पास कार में विस्फोट का खौफनाक पल CCTV में कैद, देखें नया वीडियो
दिल्ली विस्फोट का नया सीसीटीवी वीडियो

Delhi Blast : नई CCTV फुटेज में वह पल नजर आ रहा है जब दिल्ली के लाल किला के पास हुंडई i20 कार में धमाका हुआ. इस विस्फोट में 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. इस वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक्स पर जारी किया है. घटना से इलाके में दहशत फैल गई. धमाका सोमवार शाम 6:50 बजे नेताजी सुभाष मार्ग पर हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. यह जगह पर्यटकों और स्थानीय लोगों से हमेशा भरी रहती है. यही वजह है कि विस्फोट के बाद वहां भारी दहशत फैल गई. नई CCTV फुटेज आप भी देखें.

जांच तत्परता से और पेशेवर तरीके से करने के निर्देश

सरकार ने लाल किला के बाहर हुए कार विस्फोट को आतंकी घटना बताया है. सरकार ने जांच एजेंसियों को निर्देश दिया है कि वे इस मामले की जांच तत्परता से और पेशेवर तरीके से करें. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई. इस बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया. इसमें कहा गया, “मंत्रिमंडल आतंकवाद के सभी रूपों और स्वरूपों के प्रति भारत की जीरो टॉलरेंस की नीति को दोहराता है. मंत्रिमंडल ने निर्देश दिया है कि इस घटना की जांच पूरी तत्परता और पेशेवर ढंग से की जाए. ऐसा इसलिए ताकि अपराधियों, उनके सहयोगियों की पहचान कर उन्हें शीघ्र न्याय के कटघरे में लाया जा सके.”

यह भी पढ़ें : Delhi Blast Terror Incident: केंद्र सरकार ने दिल्ली ब्लास्ट को माना आतंकी घटना, कड़ी जांच का दिया निर्देश

अबतक जांच में क्या सामने आया है?

जांच में खुलासा हुआ है कि इस विस्फोट का संबंध फरीदाबाद में सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पहले पकड़े गए एक उग्रवादी मॉड्यूल से है, जो आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़ा था. इसके अलावा, हरियाणा की अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े कुछ लोगों के साथ भी इसके संबंध पाए गए हैं.

Previous article Patna Traffic Alert : कल बोरिंग रोड बंद, AN College में होगी काउंटिंग, कई रास्तों पर लगी रोक
Next article पाकिस्तान में अब सैन्य लोकतंत्र, आसिम मुनीर के हाथ में देश का फुल कंट्रोल, संसद से पास हुआ 27वां संविधान संशोधन विधेयक
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel