[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Delhi Air Pollution: जहरीली हवा के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, इंडिया गेट पर जोरदार प्रदर्शन, देखें वीडियो

Delhi Air Pollution: जहरीली हवा के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, इंडिया गेट पर जोरदार प्रदर्शन, देखें वीडियो

0
Delhi Air Pollution: जहरीली हवा के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, इंडिया गेट पर जोरदार प्रदर्शन, देखें वीडियो
वायु प्रदूषण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

Delhi Air Pollution: दिल्ली में बिगड़ती वायु गुणवत्ता के खिलाफ रविवार को अभिभावकों और पर्यावरण कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने इंडिया गेट पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों में कई महिलाएं और उनके बच्चे शामिल थे. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मांग की कि सरकार दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए नीतियां बनाए.

हमारे सामने बस एक ही मुद्दा है, और वो है साफ हवा : प्रदर्शनकारी

विरोध प्रदर्शन में शामिल दिल्ली निवासी नेहा ने कहा, “हमारे सामने बस एक ही मुद्दा है, और वो है साफ हवा. ये समस्या सालों से चली आ रही है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही. ये हमारे संवैधानिक अधिकारों का हनन है. हम 10 सालों से इससे जूझ रहे हैं. किसी को भी नागरिकों के स्वास्थ्य और अधिकारों की परवाह नहीं है. मुझे समझ नहीं आ रहा कि हम किसका इंतजार कर रहे हैं, और हम कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे. यहां शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, लेकिन लोगों को घसीटकर बसों में ठूंसा जा रहा है. ये कोई राजनीतिक मामला नहीं है. ये साफ हवा का मामला है.”

प्रदूषण से हर तीसरे बच्चे के फेफड़े को नुकसान पहुंच चुका है : भावरीन खंडारी

पर्यावरणविद् भावरीन खंडारी ने कहा, “हम अपने निर्वाचित पदाधिकारियों से मिलना चाहते हैं. हमने मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा था, लेकिन हमें मना कर दिया गया. बहुत से माता-पिता यहां इसलिए आए हैं, क्योंकि उनके बच्चे कष्ट झेल रहे हैं.” उन्होंने कहा, “हर तीसरे बच्चे के फेफड़े को नुकसान पहुंच चुका है; वे स्वच्छ हवा में पले-बढ़े बच्चों की तुलना में लगभग 10 साल कम जी पाएंगे.”

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

पुलिस ने विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को हिरासत में लिया. पुलिस के अनुसार, बिना अनुमति के इकट्ठा होने के कारण कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “इंडिया गेट पर विरोध-प्रदर्शन की कोई अनुमति नहीं थी. कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यह सुनिश्चित करने के लिए कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई बाधा न आए, कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया था. डीसीपी (नई दिल्ली) देवेश कुमार महला ने कहा, “केवल जंतर-मंतर को ही विरोध स्थल के रूप में नामित किया गया है, जहां उचित प्रक्रिया का पालन करके प्रदर्शन की अनुमति ली जा सकती है.”

Previous article बाइक की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल
Next article बोरियो सीएचसी के पीछे गंदगी का लगा अंबार, लोग परेशान
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel