[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National पाक की नापाक हरकतों को बेनकाब करेंगे थरूर और पांडा, प्रतिनिधिमंडल विदेश के लिए रवाना

पाक की नापाक हरकतों को बेनकाब करेंगे थरूर और पांडा, प्रतिनिधिमंडल विदेश के लिए रवाना

0
पाक की नापाक हरकतों को बेनकाब करेंगे थरूर और पांडा, प्रतिनिधिमंडल विदेश के लिए रवाना
shashi-tharoor AND baijayant-panda

Delegation: भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद दुनिया के सामने पाकिस्तान की पोल खोलने के लिए भारत सरकार द्वारा 40 सांसदों की एक टीम बनाई गई है. इन्हें 7 डेलिगेशन में बांटा गया है, जिनमें से 2 डेलिगेशन बीते दिन शुक्रवार को विदेश जाकर पाकिस्तान का पर्दाफाश करने के लिए रवाना हुए. सांसदों का एक दल कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में है. इनकी टीम अमेरिका, ब्राजील, पनामा, और कोलंबिया सहित अन्य 5 देशों का दौरा करेगी. वहीं दूसरे दल जिसकी अगुवाई बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा कर रहे हैं, इनकी टीम सऊदी अरब, बहरीन, कुवैत, और अल्जीरिया जाएगी.

शशि थरूर के प्रतिनिधित्व वाले डेलिगेशन में कौन-कौन शामिल हैं?

शशि थरूर के प्रतिनिधित्व वाले डेलिगेशन में शामिल सांसद:

  • झारखंड मुक्ति मोर्चा से डॉ. सफरराज अहमद  
  • तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंधोपाध्याय  
  • लोक जनशक्ति पार्टी से डॉ. सरफराज अहमद  
  • तेलुगु देशम पार्टी के गंटी हरीश मधुर बालयोगी  
  • बीजेपी के शशांक मणि त्रिपाठी  
  • बीजेपी के भुवनेश्वर कलिता  
  • बीजेपी से तेजस्वी सूर्या  
  • शिवसेना से मिलिंद देवड़ा. इसके अलावा दो गैर-राजनेता शामिल हैं.

शशि थरूर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमें अपने देश के लिए और आतंकवाद के विरुद्ध आवाज उठाने की जरूरत है. दुनिया को यह संदेश देने की जरूरत है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है. हम इसके खिलाफ लगातार आवाज उठाते रहेंगे. उनका कहना है कि हम नहीं चाहते हैं कि दुनिया आतंकवाद से नजरें बस इसलिए नजर फेर ले क्योंकि केवल हम इसे झेल रहे हैं. हमारा यह मिशन शांति और उम्मीद का मिशन है. हम विदेश जाकर अपने अनुभव को साझा करेंगे. हम आतंक के खिलाफ भारत का संदेश देने जा रहे हैं.

बैजयंत पांडा के प्रतिनिधित्व वाले डेलिगेशन में कौन-कौन शामिल हैं?

बैजयंत पांडा के नेतृत्व वाले डेलिगेशन में शामिल हैं:

  • भाजपा के निशिकांत दुबे  
  • फंगनन कोन्याक  
  • एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी  
  • भाजपा की रेखा शर्मा  
  • सतनाम संधू  
  • पूर्व मंत्री गुलाम नबी आजाद  
  • पूर्व विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला  

बैजयंत पांडा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम पश्चिम के देशों की यात्रा पर जा रहे हैं. हमारा सबसे बड़ा संदेश है एकता, जो कि भारत ने दुनिया को दिखा दिया है.

यह भी पढ़े: Heavy Rain Alert : इन राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Previous article Video : सुबह–सुबह जोरदार धमाके से कांपी दिल्ली, घरों से बाहर भागे लोग
Next article UPSC CSE 2025 Exam Day Guidelines: यूपीएससी प्रीलिम्स कल, ये गलती की तो एग्जाम सेंटर में नहीं मिलेगी एंट्री
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel