[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National IAS Coaching Centre Death: दोस्तों की मौत का गम… व्यवस्था से नाराजगी, दिल्ली में फूटा छात्रों का आक्रोश, जोरदार प्रदर्शन

IAS Coaching Centre Death: दोस्तों की मौत का गम… व्यवस्था से नाराजगी, दिल्ली में फूटा छात्रों का आक्रोश, जोरदार प्रदर्शन

0
IAS Coaching Centre Death: दोस्तों की मौत का गम… व्यवस्था से नाराजगी, दिल्ली में फूटा छात्रों का आक्रोश, जोरदार प्रदर्शन
Death in IAS Coaching Centre | PTI

Death in IAS Coaching Centre: दिल्ली में आईएएस कोचिंग सेंटर में हुई तीन छात्रों की मौत मामले ने तूल पकड़ लिया है. सिविल सेवा की तैयारी करने वाले तीन अभ्यर्थियों की मौत से गुस्साये छात्रों ने दिल्ली के कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन छेड़ दिया है. गुस्साये छात्रों ने सरकार से जवाबदेही की मांग की है. छात्रों ने बेसमेंट में हुई मौतों को लेकर कोचिंग सेंटर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और अधिकारियों के खिलाफ नारे लगाए. राव आईएएस स्टडी सर्किल के बेसमेंट तीन छात्रों की मौत से गुस्साए स्टूडेंट्स करोल बाग मेट्रो स्टेशन के पास सैकड़ों की संख्या में जमा हो गए और सड़क जाम कर दिया.

28071 Pti07 28 2024 000116B
Death in ias coaching centre: आईएएस स्टडी सर्किल की इमारत के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत. Photo| pti

राव आईएएस स्टडी सर्किल के खिलाफ छात्रों में रोष
विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने राव आईएएस स्टडी सर्किल के खिलाफ भी अपना रोष जाहिर किया. छात्रों ने कहा कि शहर भर के कोचिंग सेंटर में सुरक्षा मानकों का खुलेआम उल्लंघनों हो रहा है. छात्रों ने दिल्ली सरकार की लापरवाही पर सवाल उठाया. छात्रों ने बेसमेंट में हुई मौतों को लेकर कोचिंग सेंटर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और अधिकारियों के खिलाफ नारे लगाए. एक छात्र ने कहा कि घटना की सबसे बड़ी जिम्मेदारी राव आईएएस स्टडी सर्किल की है, क्योंकि घटना वहीं हुई है.

28071 Pti07 28 2024 000199B 1
Death in ias coaching centre: छात्रों ने विरोध करते हुए बाग मेट्रो स्टेशन के पास सड़क जाम कर दिया. Photo| pti

खराब व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन
छात्रों का कहना है कि इससे पहले मुखर्जी नगर में जब ऐसी ही घटनाएं हुईं थी तब भी दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने लापरवाही बरती और कोई सख्त कार्रवाई नहीं की. उन्होंने पिछले सप्ताह पटेल नगर में हुई घटना का भी जिक्र किया, जहां भारी बारिश के बाद जलभराव वाली सड़क पर एक सिविल सेवा अभ्यर्थी को बिजली का करंट लग गया था. एक अन्य छात्रा ने शहर के कोचिंग सेंटर में सुरक्षा संबंधी चिंताओं को उजागर किया. छात्रा ने कहा कि इन कोचिंग सेंटर में सुरक्षा उपाय लागू करने में किसी की दिलचस्पी ही नहीं है.

28071 Pti07 28 2024 000344A
Death in ias coaching centre: दिल्ली में फूटा छात्रों का आक्रोश, जोरदार प्रदर्शन. Photo| pti

तीन छात्रों की बेसमेंट में हुई मौत
शनिवार को जोरदार बारिश के कारण बेसमेंट में अचानक से पानी भर गया. जिससे कई छात्र फंस गये थे. आनन फानन में पुलिस और एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया. टीम ने एक दर्जन से ज्यादा लोगों को बेसमेंट से बाहर निकाला. लेकिन हादसे में तीन छात्रों की मौत हो गई. जिन छात्रों की मौत हुई है उनके नाम श्रेया यादव, तानिया सोनी और नवीन डेल्विन हैं.

28071 Pti07 28 2024 000200A 1
Death in ias coaching centre: छात्रों ने बेसमेंट में हुई मौतों को लेकर कोचिंग सेंटर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. Photo| pti

जब मैं कोचिंग सेंटर पहुंचा तो… अभिभावक ने बताया दर्द
मृतकों में से एक श्रेया यादव के चाचा धर्मेंद्र यादव ने बताया कि उन्होंने देर रात घटना की जानकारी मिलने के बाद अपनी भतीजी श्रेया को फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद वो ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित संस्थान पहुंचे. उन्होंने बताया कि जब मैं कोचिंग सेंटर पहुंचा तो मुझे राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेज दिया गया, जहां पता चला कि श्रेया नाम की लड़की का शव मिला है. आरएमएल अस्पताल में पीड़ितों के कई रिश्तेदारों में खासा गुस्सा था.

Also Read: भारत को 5 ट्रिलियन US Dollar की इकोनॉमी बनाने का सपना, BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पीएम ने दिया ‘मोदी मंत्र’

UPSC के 3 छात्रों की मौत मामले में कोचिंग के मालिक-कॉर्डिनेटर गिरफ्तार, देखें वीडियो

https://www.youtube.com/watch?v=n8YszXEi5nc
Previous article सावन माह के दिन बीतने के साथ ही कांवरियों की बढ़ रही भीड़
Next article करेंट की चपेट में आने से किशोर झुलसा
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel