[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Darjeeling : दार्जिलिंग में भारी बारिश का तांडव, 7 की मौत, डरावना वीडियो आया सामने

Darjeeling : दार्जिलिंग में भारी बारिश का तांडव, 7 की मौत, डरावना वीडियो आया सामने

0
Darjeeling : दार्जिलिंग में भारी बारिश का तांडव, 7 की मौत, डरावना वीडियो आया सामने
दार्जिलिंग भूस्खलन (Photo: PTI)

Darjeeling : पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के मिरिक में लगातार बारिश के कारण भारी नुकसान पहुंचा. एक अधिकारी ने बताया कि भूस्खलन से सात लोगों की मौत हो गई. राहत एवं बचाव कार्य अभी जारी है. स्थानीय प्रशासन, पुलिस और आपदा मोचन बल की टीम घटनास्थल पर पहुंच रही हैं. एक अधिकारी ने बताया, ‘‘बीती रात से हो रही भारी बारिश के कारण दार्जिलिंग जिले में हुए भीषण भूस्खलन में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है. हमारे पास अभी सटीक आंकड़े नहीं हैं क्योंकि बचाव और राहत कार्य जारी है.’’ अपुष्ट रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भूस्खलन में 11 लोगों की मौत हो गई है.

अधिकारी के बयान से पहले खबर आई कि पुल गिरने और भूस्खलन के बाद 6 लोगों की मौत हो गई. यहां सड़कें बंद हो चुकीं हैं. The Darjeeling Chronicle ने एक्स पर लिखा– दार्जिलिंग, कलिंपोंग और सिक्किम में भारी बारिश ने बहुत ही ज्यादा तबाही मचाई है. लगातार मूसलाधार बारिश से कई लोगों की जान चली गई और महत्वपूर्ण सड़कों को बंद कर दिया गया. मीरिक में कम से कम छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है.

खबर के अनुसार, बिष्णुलाल  गांव और जसबीर गांव जैसे इलाकों में भूस्खलनों से ज्यादा नुकसान हुआ. पुस्सुम्बिंग टी एस्टेट और मनीभंज्यांग में भी एक-एक मौत हुई है. लगभग सभी प्रभावित क्षेत्रों से भूस्खलन की खबर आई. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के लिए अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है.

यह भी पढ़ें : Aaj ka Mausam : भारी बारिश का अलर्ट, अगले 2 दिन होगी आफत की बारिश, मौसम को लेकर आया बड़ा अपडेट

Previous article Ramcharitmanas Chaupai: रामायण की ये 5 चौपाइयां सिखाती हैं जीवन जीने की सही राह
Next article Easy या टफ? जानिए कैसा रहा IBPS क्लर्क परीक्षा का पेपर
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel