[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Cyclone Trackers: चक्रवात का अलर्ट, अति भारी बारिश की चेतावनी, 50 KM की रफ्तार से तूफानी हवा

Cyclone Trackers: चक्रवात का अलर्ट, अति भारी बारिश की चेतावनी, 50 KM की रफ्तार से तूफानी हवा

0
Cyclone Trackers: चक्रवात का अलर्ट, अति भारी बारिश की चेतावनी, 50 KM की रफ्तार से तूफानी हवा
Cyclone Trackers

Cyclone Trackers: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के लिए चक्रवात का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी का अनुमान है कि 21 अक्टूबर से तूफान जोर पकड़ सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक मौसमी प्रणालियो के कारण 23 अक्टूबर तक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है. आईएमडी की ओर से एक चेतावनी भी जारी की गई है. एक अधिकारी ने बताया “निकोबार द्वीप समूह में कुछेक स्थान पर 7 से 11 सेंटीमीटर तक की भारी बारिश हो सकती है.

भारी बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग का अनुमान है कि 21, 22 और 23 अक्टूबर को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कुछ जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है. विभाग के मुताबिक “22 से 23 अक्टूबर तक अंडमान सागर में 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. इसके बाद हवा की गति बढ़कर 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं. आने वाले पांच दिन में समुद्री स्थिति खराब रहने का अनुमान है. मछुआरों को 24 अक्टूबर तक अंडमान सागर और अंडमान एवं निकोबार तट के आसपास समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है.

कम दबाव के क्षेत्र के कारण होगी भारी

बारिशआईएमडी का अनुमान है कि तमिलनाडु में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक 21 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान है. इसके कारण इरोड, नीलगिरि, कोयंबटूर, तिरुपुर, डिंडीगुल, थेनी, मदुरै, विरुधुनगर, रामनाथपुरम, शिवगंगा, पुदुकोट्टई, तंजावुर, तिरुवरूर, कराईकल, मइलादुथुराई, विल्लुपुरम, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, कुड्डालोर और नागपट्टिनम के कुछ हिस्सों में 64.5 मिलीमीटर से लेकर 111.5 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है.

केरल में भारी बारिश का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक केरल के कई हिस्सों में सोमवार को तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर भारी बारिश हुई, जिससे वहां जलभराव हो गया और यातायात बाधित हुआ. आईएमडी ने एर्णाकुलम, इडुक्की, मलप्पुरम और कोझिकोड में भारी बारिश की आशंका जताई है. ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. भारी बारिश को देखते हुए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भूस्खलन और अचानक बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है. (इनपुट भाषा)

Also Read: Rain Warning: अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम, इन राज्यों में भयंकर बारिश, आंधी-तूफान की चेतावनी

Previous article Garena Free Fire MAX Redeem Codes 21 October 2025: पाएं फ्री Diamonds, Skins और Rare Items
Next article 21 October Top News: चक्रवात का अलर्ट…JMM ने बिहार चुनाव से बनाई दूरी, असरानी का निधन, एक क्लिक में पढ़ें मंगलवार की टॉप 20 खबर
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel