[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Cyclone Tracker : जानें अभी कहां है चक्रवात दित्वा, इन इलाकों में होगी भारी से बहुत भारी बारिश

Cyclone Tracker : जानें अभी कहां है चक्रवात दित्वा, इन इलाकों में होगी भारी से बहुत भारी बारिश

0
Cyclone Tracker : जानें अभी कहां है चक्रवात दित्वा, इन इलाकों में होगी भारी से बहुत भारी बारिश
चक्रवात दित्वा के प्रभाव से होगी भारी बारिश (Photo: PTI)

Cyclone Tracker : मौसम विभाग की ओर से सोशल मीडिया पर चक्रवात दित्वा को लेकर ताजा अपडेट दिया गया है. एक्स पर विभाग ने लिखा कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तर तमिलनाडु–पुडुचेरी तटों के पास बना गहरा अवदाब (Remnant of Cyclonic Storm Ditwah) पिछले 6 घंटों में 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ा. यह 30 नवंबर की रात 11:30 बजे 12.3°N और 80.6°E के पास केंद्रित था. यह चेन्नई से करीब 90 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व, पुडुचेरी से 90 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व, कुड्डालोर से 110 किमी पूर्व-उत्तरीपूर्व जबकि करैक्काल से 180 किमी उत्तर-उत्तरीपूर्व में था. इसके केंद्र और तट के बीच न्यूनतम दूरी लगभग 50 किमी है.

चक्रवात आज 1 दिसंबर को दोपहर तक और कमजोर होकर अवदाब बन जाएगा. उत्तर तमिलनाडु–पुडुचेरी तट के समानांतर उत्तर की ओर बढ़ते हुए सुबह तक तट से लगभग 30 किमी दूरी पर रहेगा. सिस्टम पर करैक्काल और चेन्नई के डॉप्लर मौसम रडार (DWR) से नजर रखी जा रही है.

इन इलाकों में होगी भारी बारिश

विभाग के मुताबिक, चक्रवात के प्रभाव के कारण अगले 24 घंटे में कुड्डालोर, नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई, विल्लुपुरम, चेंगलपट्टू के अलावा पुदुक्कोट्टई, तंजावुर, तिरुवरूर, अरियालुर, पेरम्बलुर, तिरुचिरापल्ली, चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और रानीपेट जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. पुडुचेरी और कराईकल में भी भारी बारिश के आसार हैं.

यह भी पढ़ें : Aaj ka Mausam : इन राज्यों में 4 दिसंबर तक होगी भारी बारिश, आया IMD का अलर्ट

मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

IMD के बुलेटिन के अनुसार, उत्तरी तटीय तमिलनाडु और पुडुचेरी में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है. समुद्री मौसम खराब रहने की आशंका है. मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है. कहा गया है कि समुद्र में उतरे मछुआरों को एक दिसंबर तक दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, मन्नार की खाड़ी, कोमोरिन क्षेत्र और तमिलनाडु, पुडुचेरी, दक्षिण आंध्र प्रदेश के आसपास के क्षेत्रों में जाने से बचना चाहिए.

Previous article RO-KO को इस अंदाज में देखना… IND vs SA रांची वनडे के बाद कप्तान केएल राहुल का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
Next article December 2025 Numerology Horoscope: कुछ ऐसा रहेगा दिसंबर 2025 अंक ज्योतिष, जानें 1 से 9 मूलांक वालों में किसे मिलेगी सफलता और किसे रखना होगा ध्यान
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel