[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Cyclone Tracker : अभी कहां है चक्रवाती तूफान दित्वा, मौसम विभाग ने दिया ताजा अपडेट

Cyclone Tracker : अभी कहां है चक्रवाती तूफान दित्वा, मौसम विभाग ने दिया ताजा अपडेट

0
Cyclone Tracker : अभी कहां है चक्रवाती तूफान दित्वा, मौसम विभाग ने दिया ताजा अपडेट
चक्रवाती तूफान दित्वा का ताजा अपडेट (Photo: IMD)

Cyclone Tracker : मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान दित्वा पिछले 6 घंटों में लगभग उत्तर दिशा की ओर 7 किमी/घंटा की रफ्तार से बढ़ा. रविवार यानी 30 नवंबर 2025 की सुबह 5:30 बजे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तर तमिलनाडु–पुदुचेरी तट के पास केंद्रित रहा. इसका केंद्र अक्षांश 11.1° उत्तर और देशांतर 80.6° पूर्व पर था. यह कारैकल से 90 किमी पूर्व-उत्तरपूर्व, वेदरनैयम से 120 किमी उत्तरपूर्व, पुदुचेरी से 130 किमी दक्षिणपूर्व, जाफना से 170 किमी उत्तर-उत्तरपूर्व और चेन्नई से 220 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में स्थित था. मैप में देखें अभी कहां तक पहुंचा है तूफान.

विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में इसके उत्तर दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तर तमिलनाडु–पुदुचेरी तट के समानांतर चलने की संभावना है. उत्तर की ओर बढ़ते समय यह तूफान रविवार दोपहर और शाम तक तमिलनाडु–पुदुचेरी तट से क्रमशः लगभग 70 किमी और 30 किमी की न्यूनतम दूरी पर रहेगा.

यह भी पढ़ें : Cyclone Ditwah Tracker : तबाही मचाने के लिए आगे बढ़ रहा है चक्रवाती तूफान दित्वा, वीडियो आया सामने

कहां होगी भारी बारिश

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, तटीय श्रीलंका और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात दित्वा के कारण कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है. 30 नवंबर से 1 दिसंबर तक तमिलनाडु में तेज बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 2 दिसंबर तक बारिश जारी रहने की आशंका व्यक्त की गई है. 1 दिसंबर को तेलंगाना में भी भारी बारिश हो सकती है. 30 नवंबर को तटीय तमिलनाडु में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है.

Previous article Baby Girl Names: आपकी नन्ही परी के लिए मॉडर्न, पारंपरिक और शुभ बेबी नेम्स की बेहतरीन लिस्ट
Next article Airbus A320 Flight : A320 विमान अचानक हवा में झुका, तो क्यों मचा हड़कंप; समझें पूरी बात
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel