[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Cyclone Tracker: फिर मंडरा रहा है तूफान का खतरा, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पड़ेगी भयंकर सर्दी

Cyclone Tracker: फिर मंडरा रहा है तूफान का खतरा, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पड़ेगी भयंकर सर्दी

0
Cyclone Tracker: फिर मंडरा रहा है तूफान का खतरा, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पड़ेगी भयंकर सर्दी
Cyclone Tracker

Cyclone Tracker: भारत में एक बार फिर चक्रवाती तूफान की दस्तक होने वाली है. 7 राज्यों में तूफान के कारण भारी बारिश की संभावना बन रही है. इसी कड़ी में भारतीय मौसम विभाग ने तूफान के दस्तक का अनुमान जताया है. स्काईमेट वेदर के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उष्णकटिबंधीय क्षेत्र के बाहरी इलाके में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. अनुमान है कि यह मौसमी सिस्टम जल्द ही एक डिप्रेशन में बदल सकता है. अगले 36 से 48 घंटों में यह गहरे अवसाद में तब्दील हो जाएगा. इधर, उत्तर भारत में सर्दी की दस्तक हो चुकी है. कई राज्यों में घना कोहरा भी छाने लगा है. जबकि दक्षिण भारत समेत पूर्वी राज्यों में बारिश हो रही है. ऐसे में चक्रवाती तूफान की दस्तक से बारिश तो होगी ही, ठंड में भी खासा इजाफा हो सकता है.

तूफान की होने वाली है दस्तक

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वी बांग्लादेश पर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है. पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे सटे इलाकों पर बना हुआ है. वहीं दक्षिणी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के पास बना हुआ निम्न दबाव क्षेत्र अब गहरे निम्न दबाव के क्षेत्र में बदल गया है. यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए 26 नवंबर तक दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में डिप्रेशन का रूप ले सकता है. यहां से यह तमिलनाडु और श्रीलंका के तटों की ओर उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे की ओर बढ़ेगा.

तूफान को लेकर अलर्ट, बचाव की तैयारियां तेज

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के बाद तूफान की संभावना तेज हो गई है. हालांकि तूफान की दस्तक से पहले ही दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है. तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और दक्षिणी आंध्र प्रदेश में बारिश जारी है. आने वाले समय में मौसम की तल्खी बरकरार रहेगी. भारी बारिश जारी रहेगी.

उत्तर भारत में बढ़ेगा ठंड

मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर भारत में अब सर्दी में तेजी से इजाफा होगा. पारा लगातार गिरेगा. दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, यूपी, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में सर्दी बढ़ेगी. इसके अलावा घना कोहरा भी छाया रहेगा. पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर उत्तर भारत के राज्यों खासकर मैदानी इलाकों में दिखाई देगा.

Also Read: Bangladesh News: हिंदुओं के खिलाफ बांग्लादेश में नहीं थम रहा अत्याचार, अब चिन्मय कृष्ण दास प्रभु को किया गया गिरफ्तार

Previous article Bihar PACS Election: पैक्स चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान आज, पटना में बनाया गया कंट्रोल रूम
Next article कांग्रेस की गाड़ी फिर रिवर्स गियर में, पढ़ें राशिद किदवई का खास लेख
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel