[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Cyclone Tracker: तबाही मचाने आ रहा चक्रवाती तूफान ‘डाना’, ओडिशा और बंगाल में हाई अलर्ट, झारखंड में भी असर

Cyclone Tracker: तबाही मचाने आ रहा चक्रवाती तूफान ‘डाना’, ओडिशा और बंगाल में हाई अलर्ट, झारखंड में भी असर

0
Cyclone Tracker: तबाही मचाने आ रहा चक्रवाती तूफान ‘डाना’, ओडिशा और बंगाल में हाई अलर्ट, झारखंड में भी असर
Cyclone Tracker

Cyclone Tracker: मौसम विभाग (IMD) के अनुसार निम्न दबाव वाला क्षेत्र 23 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है. जिसका प्रभाव ओडिशा और पश्चिम बंगाल में हो सकता है. इसका कुछ हद तक असर झारखंड में भी दिख सकता है. 24 अक्टूबर को झारखंड के दक्षिण पूर्वी भागों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. इस दौरान कहीं-कहीं पर गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है. जबकि करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई गई है.

https://www.youtube.com/watch?v=rglc2HzmKNg

चक्रवात ‘डाना’ पर आईएमडी का आया अपडेट

चक्रवात ‘डाना’ और वर्षा की चेतावनी पर आईएमडी भुवनेश्वर की निदेशक मनोरमा मोहंती ने कहा, वर्षा की गतिविधि 23 अक्टूबर से शुरू होगी. 24 अक्टूबर के लिए तटीय जिलों मयूरभंज, क्योंझर, बालासोर, भद्रक में रेड अलर्ट जारी किया गया है. 24 अक्टूबर-25 अक्टूबर को राज्य के तटीय क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने की संभावना है. मछुआरों को 25 अक्टूबर तक चेतावनी जारी की गई है, उन्हें समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है.

Cyclone Tracker: 23 अक्टूबर को तबाही मचाएगा चक्रवाती तूफान

आईएमडी ने बताया कि रविवार को उत्तरी अंडमान सागर और उससे सटे बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने ‘साइक्लोनिक सर्कुलेशन’ ने बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य क्षेत्र में और उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना दिया है. विभाग ने कहा, इसके पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने तथा 22 अक्टूबर की सुबह तक तीव्र होकर दबाव के रूप में परिवर्तित होने तथा 23 अक्टूबर तक पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की प्रबल आशंका है.

Cyclone Tracker
Cyclone tracker: तबाही मचाने आ रहा चक्रवाती तूफान 'डाना', ओडिशा और बंगाल में हाई अलर्ट, झारखंड में भी असर 4

ओडिशा तट को प्रभावित कर सकता है चक्रवाती तूफान

विभाग ने कहा कि इस तूफान के उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने तथा 24 अक्टूबर की सुबह तक ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों के पास बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में पहुंचने की अत्यधिक आशंका है. आईएमडी ने मछुआरों को सोमवार शाम तक किनारे पर लौट आने की सलाह दी है. भुवनेश्वर के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने कहा कि आईएमडी ने अभी तक चक्रवात के संभावित स्थान का खुलासा नहीं किया है, हालांकि इसके संभावित मार्ग का ग्राफ्रिक जारी किया गया है, जिससे संकेत मिलता है एक गंभीर चक्रवाती तूफान उत्तरी ओडिशा तट को प्रभावित कर सकता है.

मौसम विभाग ने इस स्थान के लिए जारी किया रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने 23 अक्टूबर को ओडिशा में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान लगाया है. मौसम विभाग ने कहा है कि 24-25 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश तथा कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश भी हो सकती है. आईएमडी ने 24 अक्टूबर को पुरी, खुर्दा, गंजम और जगतसिंहपुर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश (सात से 20 सेमी) और अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश (20 सेमी से अधिक) के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है.

Cyclone Tracker 1
Cyclone tracker: तबाही मचाने आ रहा चक्रवाती तूफान 'डाना', ओडिशा और बंगाल में हाई अलर्ट, झारखंड में भी असर 5

यहां के लिए येलो अलर्ट जारी

भद्रक, बालासोर, जाजपुर, अंगुल, ढेंकनाल, बौध, कालाहांडी, रायगढ़ा, कोरापुट, मलकानगिरी, मयूरभंज और क्योंझर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश (सात से 11 सेमी) की संभावना जताते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है.

40-50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने की आशंका

आईएमडी ने कहा कि 23 अक्टूबर की शाम से ओडिशा तट के साथ-साथ बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य क्षेत्र में 40-50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने की आशंका है. इस बीच ओडिशा सरकार ने तटीय जिलों के जिलाधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखा है और उन्हें संवेदनशील स्थानों से लोगों को निकालने सहित हरसंभव उपाय करने का निर्देश दिया है.

Previous article Anupam Kher: पत्नी किरण के साथ अपना बच्चा ना होने पर अनुपम खेर को खलती है कमी, कहा ‘एक खालीपन महसूस होने…’
Next article Premanand Ji Maharaj: बेटी के घर पानी पीने से क्या सही में लगता है पाप?
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel