[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Cyclone Fengal Tracker : चंद घंटे के बाद तांडव मचाएगा चक्रवात फेंगल, स्कूल और कॉलेज बंद, अलर्ट जारी

Cyclone Fengal Tracker : चंद घंटे के बाद तांडव मचाएगा चक्रवात फेंगल, स्कूल और कॉलेज बंद, अलर्ट जारी

0
Cyclone Fengal Tracker : चंद घंटे के बाद तांडव मचाएगा चक्रवात फेंगल, स्कूल और कॉलेज बंद, अलर्ट जारी
Cyclone Tracker / IMD Alert

Cyclone Fengal Tracker : देश के दक्षिणी राज्यों पर चक्रवात का खतरा मंडरा रहा है. दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने डीप डिप्रेशन के कुछ घंटों में चक्रवात फेंगल में तब्दील होने की संभावना व्यक्त की गई है. तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की के आसार हैं. नागपट्टिनम, कुड्डालोर, मयिलादुथुराई और तिरुवरुर जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा, ”दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव 13 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ चुका है.” आईएमडी ने अलर्ट जारी करते हुए कहा,” अगले दो दिनों के दौरान श्रीलंका तट के किनारे-किनारे तमिलनाडु तट की ओर चक्रवात उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ना जारी रखेगा.” यह मानसून के बाद के मौसम में भारतीय तट को प्रभावित करने वाला दूसरा चक्रवात है. इससे पहले चक्रवात दाना आया था जिसने अक्टूबर के अंत में ओडिशा में तांडव मचाया था.

आंध्र प्रदेश में 29 नवंबर तक भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश में भी भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है. विभाग ने कहा है कि सूबे के कई इलाकों में 26 से लेकर 29 नवंबर तक भारी बारिश हो सकती है.

स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी

भारी बारिश की आशंका के चलते तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले, नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई, कुड्डालोर, तंजावुर, विल्लुपुरम और तिरुवरुर समेत कई इलाकों में स्कूल और कॉलेज को बंद रखा गया है. पुडुचेरी में भी बुधवार को भी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. चेन्नई और चेंगलपट्टू में भी स्कूल बंद रहेंगे.

Read Also : Cyclone Tracker: तबाही मचाने आ रहा चक्रवाती तूफान, मूसलाधार बारिश की चेतावनी, इस दिन होगी एंट्री

मछुआरों को दी गई सलाह

मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे 29 नवंबर तक बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम तथा श्रीलंका और तमिलनाडु के तटों पर न जाएं. समुद्र में मौजूद मछुआरों को तुरंत तटों पर लौटने की सलाह दी गई है.

Previous article Health Tips: भुने हुए चने खाने का रखते हैं शौक? हो जाएं सावधान, एक ही परिवार के तीन लोगों की हुई मौत
Next article Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के लिए हम…, द्रविड़ ने कही बड़ी बात, देखें वीडियो 
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel