[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Cyclone Tracker: बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान सेनयार, जल्द ही कमजोर पड़ने की संभावना

Cyclone Tracker: बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान सेनयार, जल्द ही कमजोर पड़ने की संभावना

0
Cyclone Tracker: बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान सेनयार, जल्द ही कमजोर पड़ने की संभावना
Cyclone Tracker

Cyclone Tracker: बंगाल की खाड़ी में मौसमी हलचल तेज है. डीप डिप्रेशन अब एक चक्रवाती तूफान का रूप ले लिया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि तूफान का बहुत ज्यादा असर नहीं होगा. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक अंडमान निकोबार क्षेत्र में तूफान बनने की संभावना पहले से जताई जा रही थी. लेकिन अब संभावना है कि यह तेजी से कमजोर पड़ सकता है. हालांकि समुद्री सतह का तापमान अब भी इसके बने रहने और मजबूत होने के लिए अनुकूल है, लेकिन कई अन्य मौसमी कारक इसके कमजोर होने में अहम भूमिका निभा रहे हैं.

क्या पूर्वी हवा अटका रही तूफान की राह में रोड़ा?

चक्रवाती तूफान सेनयार को पूर्वी दिशा से चल रही तेज हवाओं का सामना करना पड़ रहा है. स्काईमेट वेदर के मुताबिक जमीन के बहुत करीब होने से घर्षण बल बढ़ रहा है. इससे तूफान के निचले स्तर का साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic Circulation) बिखर रहा है और इसकी स्पष्ट संरचना धुंधली होती जा रही है. अनुमान है कि आगामी कुछ घंटों में यह तूफान मंद पड़ सकता है.

क्या इंडोनेशिया के पास ही खत्म हो जाएगा तूफान?

स्काईमेट वेदर के मुताबिक आने वाले समय में यह तूफान इंडोनेशिया के उत्तरी हिस्सों में मलक्का जलडमरूमध्य के पास आड़ी तिरछी राह तय करके कमजोर पड़ जाएगा. हालांकि तूफान के प्रभाव के चलते अगले 24 घंटों तक इस क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

क्या बन सकता है कम समय का तूफान?

यह तूफान उत्तरी हिंद महासागर में बनने वाले सबसे कम समय वाला तूफान साबित हो सकता है. वहीं इसके दोबारा मजबूत होने की संभावना भी काफी कम है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इसके अवशेष अगले 24 से 36 घंटे तक उसी क्षेत्र में मंडराते रहेंगे.

क्या तूफान से पूर्वी तट को है खतरा?

मौसम वैज्ञानिकों ने शुरुआत में भारत के पूर्वी तटों के लिए तूफान को खतरनाक बताया था. हालांकि यह संभावना अब नहीं है. स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वी तटों पर खतरे की संभावना अब पूरी तरह खत्म मानी जा रही है.

24 घंटे बाद कमजोर हो सकता है तूफान

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों तक चक्रवाती तूफान की तीव्रता बनी रह सकती है इसके बाद यह धीरे-धीरे कमजोर पड़ने पड़ सकता है. तूफान आज पश्चिम की ओर बढ़ने के दौरान अक्षांश 5.0 डिग्री उत्तर के आसपास इंडोनेशिया तट को पार करने की संभावना है. इसके बाद, यह शुरुआत में पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और फिर अगले 48 घंटों के दौरान पूर्व की ओर मुड़ जाएगा.

इस इलाकों में भारी बारिश की संभावना

चक्रवाती तूफान सेनयार के असर से अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में कुछ जगहों पर 26 और 27 को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर 28 और 29 नवंबर को भी बारिश की संभावना है. पर्यावरणीय कारकों और पूर्वी हवा के कारण तूफान के जल्द कमजोर होने की संभावना है. तूफान के कारण अगले 24 घंटे इंडोनेशिया क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. हालांकि भारत के पूर्वी तट के लिए खतरा पूरी तरह खत्म हो गया है.

Previous article Masala Pyaaj Chutney Recipe: खट्टी-तीखी और मसालेदार प्याज की चटनी के साथ बनाएं हर बाईट को स्पेशल, जानें मिनटों में बनने वाली रेसिपी
Next article बंगाल में बीएलओ के आंदोलन का चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान, कोलकाता पुलिस से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel