[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Cyclone Fengal Tracker: चक्रवात फेंगल का कहर, चेन्नई और पुडुचेरी में भारी तबाही, उड़ानें प्रभावित, देखें Video

Cyclone Fengal Tracker: चक्रवात फेंगल का कहर, चेन्नई और पुडुचेरी में भारी तबाही, उड़ानें प्रभावित, देखें Video

0
Cyclone Fengal Tracker: चक्रवात फेंगल का कहर, चेन्नई और पुडुचेरी में भारी तबाही, उड़ानें प्रभावित, देखें Video
Cyclone Fengal Tracker

Cyclone Fengal Tracker: चक्रवात फेंगल की वजह से चेन्नई और पुडुचेरी में तेज हवा चल रही है और भारी बारिश हो रही है. बारिश के कारण चेन्नई के बेसेंट नगर इलाके में पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जबकि लगातार बारिश के कारण पुडुचेरी के कई हिस्सों में जलभराव की समस्या दिख रही है. तमिलनाडु के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही है. चक्रवात फेंगल के प्रभाव के कारण, कई तटीय क्षेत्रों में तेज हवाओं और बारिश के साथ मौसम में बदलाव देखा गया. चेन्नई में कल रात से आज सुबह तक लगातार भारी से मध्यम बारिश हुई.

70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तट से टकराएगा चक्रवात फेंगल

आईएमडी के अनुसार चक्रवात फेंगल 30 नवंबर की शाम को 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ पुडुचेरी के करीब कराईकल और महाबलीपुरम के बीच उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों को पार करेगा.

https://www.youtube.com/watch?v=hGBxYXiPmks

बारिश की वजह से उड़ानें प्रभावित, एयरपोर्ट बंद

फेंगल की वजह से हो रही बारिश के कारण इंडिगो की उड़ानें प्रभावित हो गई हैं. चेन्नई एयरपोर्ट को शाम 7 बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है. आईएमडी ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Also Read: Cyclone Tracker: झारखंड में 4 तक रहेगा ‘फेंगल’ का असर, पश्चिमी विक्षोभ से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

आज शाम तट से टकराएगा चक्रवात फेंगल

आईएमडी के महानिदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्र ने कहा, “चक्रवाती तूफान फेंगल दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर केंद्रित है. इसके धीरे-धीरे पश्चिम की ओर बढ़ने और आज शाम के आसपास उत्तरी तमिलनाडु तट से टकराने की संभावना है. जब यह तट के पास पहुंचेगा, तो हवा की गति 70-80 किमी/घंटा रहने की संभावना है. पिछले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई है, खासकर तमिलनाडु के उत्तरी तट और दक्षिण आंध्र प्रदेश के कुछ स्थानों पर. अगले 24 घंटों में, दक्षिण आंध्र प्रदेश और उत्तरी तटीय तमिलनाडु जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. चेन्नई, महाबलीपुरम जैसे निचले इलाकों और शहरों में जलभराव की संभावना है”. आईएमडी ने लोगों को अपने घरों से बाहर नहीं निकलने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है. मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की भी सलाह दी है.

Previous article हेमंत सोरेन सरकार के सामने इन 5 चुनावी वादों को पूरा करने की चुनौती
Next article Sharad Kapoor: जोश फेम एक्टर शरद कपूर के खिलाफ दर्ज हुआ FIR, महिला ने लगाया उत्पीड़न का आरोप
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel