[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Cyclone Fengal : 90 किमी/घंटे की रफ्तार से मचेगी तबाही, कई राज्यों में रेड अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद

Cyclone Fengal : 90 किमी/घंटे की रफ्तार से मचेगी तबाही, कई राज्यों में रेड अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद

0
Cyclone Fengal : 90 किमी/घंटे की रफ्तार से मचेगी तबाही, कई राज्यों में रेड अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद
cyclone fengal landfall

Cyclone Fengal : चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ का खतरा देश के दक्षिणी राज्यों पर मंडरा रहा है. मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में हलचल तेज हो गई है. तूफान अभी चेन्नई से लगभग 210 किमी दक्षिण-पूर्व में है. यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा. 30 नवंबर की दोपहर को यह चक्रवाती तूफान के रूप में पुडुचेरी के पास कराईकल और महाबलीपुरम के बीच उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों को पार करेगा. इस वक्त हवा की गति 70-80 किमी प्रति घंटे से लेकर 90 किमी प्रति घंटे तक होगी.

दक्षिणी राज्यों में रेड अलर्ट

चक्रवात फेंगल के कारण मौसम विभाग ने भारी वर्षा की आशंका व्यक्त की है. दक्षिणी राज्यों के कुछ हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. तमिलनाडु, दक्षिणी आंध्र प्रदेश, केरल और आंतरिक कर्नाटक के लिए रेड अलर्ट विभाग ने जारी किया है. इन क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है.

Read Also : Cyclone Alert: तेज हवा और भारी बारिश के साथ आज होगी ‘फेंगल’ की तूफानी दस्तक, स्कूल-कॉलेज बंद, अलर्ट जारी

उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश में ज्यादा दिखेगा चक्रवात का प्रभाव

आईएमडी के साइक्लोन डिवीजन के हेड आनंद दास ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि शुक्रवार शाम तक चक्रवात तमिलनाडु तट से 300-350 किलोमीटर दूर था. उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. आंतरिक तमिलनाडु में 30 नवंबर को भारी बारिश होने की उम्मीद है. दास ने कहा, ”जहां तक ​​चक्रवात के प्रभाव का सवाल है, हल्की बारिश शुरू हो चुकी है. लैंडफॉल के दौरान हवा की गति 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक होगी.”

पुडुचेरी में स्कूल-कॉलेज बंद

चक्रवाती तूफान फेंगल के कारण भारी बारिश होगी. इसे देखते हुए पुडुचेरी सरकार ने सभी स्कूल और कॉलेज 29 और 30 नवंबर को बंद रखने का आदेश दिया है. वहीं भारतीय नौसेना को अलर्ट मोड पर है.

Previous article IND vs AUS: भारत के लिए राहत की सांस, ऑस्ट्रेलिया का ये तेज गेंदबाज दूसरे टेस्ट से बाहर
Next article Bihar Weather: पछुवा हवा के पावर से गिरने लगा तापमान, बिहार के इन 9 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel