[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Cyclone Alert: 48 घंटे भारी बारिश, 70 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा, तूफान दित्वा मचा सकता है तबाही!

Cyclone Alert: 48 घंटे भारी बारिश, 70 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा, तूफान दित्वा मचा सकता है तबाही!

0
Cyclone Alert: 48 घंटे भारी बारिश, 70 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा, तूफान दित्वा मचा सकता है तबाही!
Cyclone Alert

Cyclone Alert: तूफान दित्वा की भारतीय तटों पर दस्तक हो गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि तूफान के कारण कई इलाकों में जोरदार बारिश, गरज-चमक के साथ तेज हवा चल सकती है. आईएमडी ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी के ऊपर चक्रवाती तूफान दित्वा के कारण 30 नवंबर को तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक 30 नवंबर से 1 दिसंबर तक तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और तेलंगाना में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.

कई इलाकों में दिखेगा चक्रवात दित्वा का असर

मौसम विभाग ने रविवार को कहा कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित चक्रवात दित्वा के कारण आंध्र प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. बीते छह घंटों के दौरान यह चक्रवात उत्तर की ओर बढ़ा है और उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों के पास 11.4 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 80.6 डिग्री पूर्वी देशांतर पर केंद्रित है. तूफान के कारण आंध्र प्रदेश के कई जिलों में और बारिश होने की संभावना है. चक्रवात के तमिलनाडु-पुडुचेरी तटरेखा के साथ-साथ आगे बढ़ते रहने और तट से 30 से 70 किलोमीटर दूर रहने तथा आंध्र प्रदेश में बारिश बढ़ने की संभावना है.

तूफानी हवा की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अगले दो दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ छींटे पड़ने और 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जो 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं.
मंगलवार को छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. रायलसीमा में भी सोमवार को ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि एक-दो जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.

तमिलनाडु में गरज चमक के साथ बारिश

उत्तरी तमिलनाडु में गरज, बिजली और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है. 70 से 80 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. कुछ इलाकों में भारी से बहुत ज्यादा भारी हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक दक्षिणी तमिलनाडु में गरज, बिजली और 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. वहीं, 1 दिसंबर को तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

Also Read: Weather Forecast: ठंड से ठिठुर रहा आधा भारत, मौसम लेगा फिर करवट, इन राज्यों में हाड़ कंपाने वाली बढ़ेगी सर्दी

Previous article पत्थर खदानों के बंद होने से परेशान ग्रामीण, जेएमएम जिलाध्यक्ष का किया घेराव
Next article Bhagalpur News. टेक्नो प्वाइंट के 29 वर्ष व टेक्नो मिशन के 22 वर्ष पूरे, टाउन हॉल में वार्षिक उत्सव
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel