[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Heavy Rain Alert: चक्रवात सक्रिय, अगले 4 से 5 दिन भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट

Heavy Rain Alert: चक्रवात सक्रिय, अगले 4 से 5 दिन भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट

0
Heavy Rain Alert: चक्रवात सक्रिय, अगले 4 से 5 दिन भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट
Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोतर और आसपास के पूर्वी भारत में गरज, बिजली, और तेज हवाओं (गति 40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ छिटपुट से लेकर काफी व्यापक हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है. साथ ही मध्य भारत और महाराष्ट्र के मैदानी इलाकों में गरज, बिजली और तेज हवाओं, जिसकी गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे रहने का अनुमान है. इसके अलावा छिटपुट बारिश होने की संभावना है.

14 और 15 अप्रैल को ओडिशा में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 14 और 15 अप्रैल को ओडिशा में भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा 14 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघायल में भारी बारिश होने का अनुमान है.

15 अप्रैल को झारखंड में होगी ओलावृष्टि

साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड में भी देखने को मिल रहा है. पिछले दो दिनों से रांची सहित राज्य के कई जिलों में बारिश और तेज हवाएं चल रही है. गरज के साथ ओलावृष्टि भी हो रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 अप्रैल को झारखंड में ओलावृष्टि हो सकती है. इस दौरान बारिश भी होने की संभावना है.

अगले 5 दिन यहां होगी बारिश, आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिन केरल और माहे में गरज, बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है. हवी 30 से 40 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से चल सकती है. इस दौरान हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

अगले 3 दिन यहां होगी बारिश

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले 3 दिन तमिलनाडु ,पुडुचेरी और कराईकेल, तेलंगाना, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यमन, रायलसीमा में गरज, बिजली और तेज हवा चल सकती है. हवा 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है. इसके अलावा हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

हीट वेव ( Heat wave conditions)

मौसम विभाग के अनुसार 14 और 15 अप्रैल को राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर हीट वेव की स्थिति और 16-17 अप्रैल के दौरान भीषण हीट वेव की स्थिति बन सकती है. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश में 16 और 18 अप्रैल के दौरान अलग-अलग हिस्सों में हीट वेव की संभावना है.

Rajasthan Weather: कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम

Rajasthan Weather: साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण देश के कई हिस्सों में इस समय बारिश का दौर जारी है. बारिश के साथ-साथ थंडरिंग भी जारी है. बारिश और थंडरिंग से सबसे अधिक तबाही बिहार में मची है. थंडरिंग से दर्जनों लोगों की मौत हो गई है. इस बीच मौसम विज्ञान विभाग ने राजस्थान को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने बताया कि रविवार से आगामी चार से पांच दिन मौसम शुष्क रहने तथा तापमान में तीन से चार डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है. जैसलमेर में 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री के बीच होने का अनुमान है.

Previous article Rain Alert: 13 से 17 अप्रैल तक भयंकर बारिश, तूफान की चेतावनी, जानिए अगले 7 दिनों का मौसम
Next article Bihar Weather: बिहार में आज होगी भारी बारिश और गिरेगा ठनका, इन जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी…
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel