[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National CWC Meeting: पीएम मोदी और अमित शाह पर गरजे खरगे, राहुल गांधी ने EC पर उठाये सवाल, जानें सीडब्ल्यूसी बैठक की बड़ी बातें

CWC Meeting: पीएम मोदी और अमित शाह पर गरजे खरगे, राहुल गांधी ने EC पर उठाये सवाल, जानें सीडब्ल्यूसी बैठक की बड़ी बातें

0

CWC Meeting: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर के कथित अपमान को लेकर पीएम मोदी समेत गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर हमला किया. खरगे ने कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी-पंडित जवाहरलाल नेहरू की विचारधारा और बाबासाहेब के सम्मान के लिए आखिरी दम तक लड़ेगी. खरगे ने कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में यह भी कहा कि चुनावी प्रक्रिया में लोगों का विश्वास धीरे-धीरे कम होता जा रहा है. उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर भी अब सवाल उठने लगे हैं. खरगे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि ‘हमने संसद सत्र में बाबासाहेब अंबेडकर के बारे में गृह मंत्री का घोर अपमानजनक बयान सुना. हमने इस पर आपत्ति दर्ज की, प्रदर्शन भी किया, यह प्रदर्शन अब जारी रहेगा.

  • खरगे ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार गलती मानने को तैयार नहीं है. मोदी सरकार अमित शाह के बयान का समर्थन कर रही है.
  • केंद्र सरकार ने न केंद्रीय गृह मंत्री से इस्तीफा मांगा और ही उनसे बयान के लिए माफी मांगने को कहा. खरगे ने कहा कि खुद पीएम मोदी अमित शाह का समर्थन कर रहे हैं.
  • खरगे ने कहा कि कांग्रेस अमित शाह के बयान के विरोध में खड़ी है. हम किसी से डरने वाले नहीं हैं ना ही झुकने वाले हैं. हम अंतिम सांस तक नेहरू-गांधी की विचारधारा और बाबासाहेब के सम्मान के लिए लड़ेंगे.
  • खरगे ने आरोप लगाया कि बीजेपी-आरएसएस झूठ बोलते हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग झूठा आरोप लगाते हैं कि हमने बाबासाहेब का सम्मान नहीं किया.
  • CWC की मीटिंग में खरगे ने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में लोगों की आस्था धीरे-धीरे कम होती जा रही है.
  • खरगे ने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोग भड़काऊ बयानों के जरिये देश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे है. उनके बयानों से समाज में सद्भाव बिगड़ रहा है. समुदायों के बीच नफरत फैल रहा है.
  • सूत्रों के मुताबिक सीडब्ल्यूसी की बैठक में बोलते हुए लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों पर सवाल उठाए. राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की भूमिका को संदिग्ध बताया. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में बड़ा बदलाव हुआ. लोकसभा चुनाव 2024 के बाद महाराष्ट्र की 118 सीटों पर 72 लाख मतदाता जुड़े, जिनमें से बीजेपी ने 102 सीटें जीतीं. इससे साफ होता है कि कहीं न कहीं कुछ तो गड़बड़ है.’
  • सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि देश की सत्ता में बैठे लोगों से महात्मा गांधी की विरासत को खतरा है. उन्होंने उन्होंने कांग्रेस कार्य समिति को भेजे पत्र में इन ताकतों का मुकाबला करने के लिए अपने संकल्प को फिर से दोहराने का आह्वान भी किया. बता दें, सोनिया गांधी कार्य समिति की बैठक में शामिल नहीं हो सकी.

Also Read: दिल्ली चुनाव से पहले AAP-कांग्रेस में छिड़ा घमासान, ‘ इंडिया ब्लॉक से बाहर करने की चेतावनी

कांग्रेस अधिवेशन में भारत का गलत नक्शा, बीजेपी ने लगाया गंभीर आरोप, बवाल के बाद हटाया गया पोस्टर

Previous article Deoghar News : पुनासी डैम में पर्यटक के साथ मारपीट व छिनतई का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
Next article Ranchi news : झारखंड में अगले एक साल में 18 आइएएस अफसर हो जायेंगे रिटायर
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel