श्रीनगर: नदी में गाड़ी गिरने से CRPF के 7 जवान घायल, सामने आया वीडियो

CRPF Vehicle Accident : श्रीनगर के बाहरी इलाके में सीआरपीएफ की गाड़ी नदी में गिर गई. हादसे में सात जवान घायल हो गए. मामले की जांच जारी है.

By Amitabh Kumar | February 21, 2026 2:06 PM

CRPF Vehicle Accident : शनिवार को श्रीनगर के बाहरी इलाके अहमदनगर में डगपोरा-उमेरहैर रोड पर बड़ा हादसा हो गया. अधिकारियों के अनुसार, सीआरपीएफ (CRPF) के सात जवान उस समय घायल हो गए, जब उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई. हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जांच शुरू कर दी गई है.

अधिकारियों ने बताया कि घायल सीआरपीएफ जवानों को एसकेआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.