[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National केरलम: CPI(M) कार्यकर्ताओं ने ED अधिकारियों पर किया हमला, एक पुलिसकर्मी घायल, जानें पूरा मामला

केरलम: CPI(M) कार्यकर्ताओं ने ED अधिकारियों पर किया हमला, एक पुलिसकर्मी घायल, जानें पूरा मामला

0
केरलम: CPI(M) कार्यकर्ताओं ने ED अधिकारियों पर किया हमला, एक पुलिसकर्मी घायल, जानें पूरा मामला
ईडी अधिकारियों पर हमला करते सीपीएम कार्यकर्ता, फोटो एक्स

Keralam: 182 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तलाशी अभियान पूरा करने के बाद, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के आवास से लौटते समय प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पर हमला हो गया. CPI(M) कार्यकर्ताओं ने ईडी अधिकारी के वाहन के शीशे तोड़ दिए. हालांकि अधिकारी सुरक्षित रूप से अपने जोनल कार्यालय पहुंच गए, लेकिन छापेमारी के लिए इस्तेमाल किए गए वाहनों को नुकसान पहुंचा. अधिकारियों के अनुसार, इस घटना के संबंध में कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी. CPI(M) कार्यकर्ता कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) मामले में केंद्रीय एजेंसी द्वारा केरल में 10 जगहों पर की गई तलाशी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं. इन जगहों में पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष पिनाराई विजयन का आवास भी शामिल है.

ईडी ने केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री विजयन के आवास पर तलाशी ली

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोचीन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड (सीएमआरएल) से जुड़े कथित धनशोधन मामले में केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की बेटी के खिलाफ जांच के तहत विजयन और अन्य लोगों के आवास पर छापे मारे. राज्य में कुल 10 परिसरों पर तलाशी ली गई, जिनमें राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम में पूर्व मुख्यमंत्री का किराए का मकान, कन्नूर में एक स्थान और निजी संस्था कोचीन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड (सीएमआरएल) के प्रमुख व्यक्तियों के आवास शामिल हैं. यह छापेमारी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत की जा रही है. विजयन के घर की तलाशी ली गई है क्योंकि जांच में उनकी बेटी टी वीणा भी शामिल है.

पूर्व सीएम पर क्या है आरोप‍?

आरोप है कि निजी कंपनी कोचीन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड ने 2018 से 2019 के बीच विजयन की बेटी टी वीणा की कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस को 1.72 करोड़ रुपये का अवैध भुगतान किया, जबकि इस आईटी कंपनी ने सीएमआरएल को कोई सेवा प्रदान नहीं की थी. विजयन ने पहले भी अपनी बेटी पर लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि ये उनकी छवि खराब करने और उन्हें बदनाम करने के उद्देश्य से लगाए गए हैं.

ईडी की कार्रवाई रद्द करने वाली याचिका केरलम हाई कोर्ट ने किया खारिज

केरलम हाई कोर्ट ने मंगलवार को सीएमआरएल द्वारा दायर उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें मामले में ईडी की कार्रवाई रद्द करने का अनुरोध किया गया था. ईडी ने इन आरोपों की जांच के लिए 2024 में पीएमएलए के तहत मामला दर्ज किया था.

Previous article तिलकपुर हाई स्कूल में प्रवेश सह प्रथम सोपान शिविर का हुआ समापन
Next article Madhubani News: झंझारपुर नगर परिषद चुनाव में राज कुमार, दुर्गा राय और सुनीता देवी ने दर्ज की बड़ी जीत
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel