[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Corona Omicron Sub-Variant: भारत में ओमिक्रोन सब वैरिएंट के 11 नये मामले, बढ़ रहा कोरोना का खतरा

Corona Omicron Sub-Variant: भारत में ओमिक्रोन सब वैरिएंट के 11 नये मामले, बढ़ रहा कोरोना का खतरा

0
Corona Omicron Sub-Variant: भारत में ओमिक्रोन सब वैरिएंट के 11 नये मामले, बढ़ रहा कोरोना का खतरा

चीन में कोरोना विस्फोट के बाद अब भारत में भी खतरा बढ़ता जा रहा है. भारत में ओमिक्रोन के सब वैरिएंट के मामले सामने आ रहे हैं, जो और भी चिंता की बात है. रिपोर्ट के अनुसार ओमिक्रोन सबवैरिएंट के 11 नये मामले सामने आये हैं.

19,227 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जांच में 124 कोरोना संक्रमित

भारत में 24 दिसंबर से तीन जनवरी के बीच आए अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जांच के दौरान 11 ओमिक्रोन के Sub-Variant XBB.1.5 से संक्रमित मिले, लेकिन उनमें मौजूद उप स्वरूप पहले से ही भारत में मौजूद है. बताया गया है कि इस अवधि के दौरान कुल 19,227 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जांच की गई,जिनमें से 124 कोरोना वायरस से संक्रमित मिले और इन सभी को पृथकवास में रखा गया.

124 संक्रमितों के नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए, जिसमें आये 40 मामले

खबर है कि 124 संक्रमितों के नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए जिनमें से 40 के नतीजे आ गए हैं. बताया जा रहा है कि 14 नमूनों में एक्सबीबी.1 सहित एक्सबीबी सब वैरिएंट मिले हैं जबकि एक नमूने में बीएफ 7.4.1 सब वैरिएंटका संक्रमण मिला है.

Also Read: Corona In China : कोरोना से कराह रहा है चीन, अस्पताल में नहीं मिल रहा बेड, ऑक्सीजन ले जाते दिखे लोग

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने नागरिकों से बेवहज घबराने से परहेज करने का आग्रह किया है, लेकिन साथ ही सतर्क रहने और सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का अनुपालन करने को कहा है.

पश्चिम बंगाल में बीएफ.7 के चार मामले सामने आए

पश्चिम बंगाल में ओमिक्रॉन वायरस के बीएफ.7 स्वरूप के चार मामले सामने आए हैं. एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि हाल में अमेरिका से लौटे चार लोगों के जीनोम सीक्वेंसिंग से पुष्टि हुई कि वे कोरोना वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित हैं. उन्होंने बताया कि चारों मरीजों की हालत स्थिर है. चार लोगों में से तीन नदिया जिले के हैं जो एक ही परिवार से हैं, जबकि एक व्यक्ति बिहार का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में कोलकाता में रहता है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग को पता चला कि कुल 33 लोग इन चार संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए हैं. उन्होंने कहा, सभी 33 लोग स्वस्थ हैं और हम उनकी स्थिति पर नजर रख रहे हैं.

Previous article ऐश्वर्या राय संग ब्रेकअप के बाद टूट गए थे विवेक ओबेरॉय, बोले-लड़कियों के लिए दिल तोड़ना प्लास्टिक जैसा…
Next article Microsoft CEO सत्या नडेला छात्रों, शिक्षकों, सामाजिक उद्यमियों से मिलकर खोला अवसरों का संसार
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel