[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar JN.1 Variant: तीन राज्यों में तेजी से फैल रहा कोरोना का नया वैरिएंट JN.1, WHO ने बताया कितना है दुनिया को खतरा

JN.1 Variant: तीन राज्यों में तेजी से फैल रहा कोरोना का नया वैरिएंट JN.1, WHO ने बताया कितना है दुनिया को खतरा

0
JN.1 Variant: तीन राज्यों में तेजी से फैल रहा कोरोना का नया वैरिएंट JN.1, WHO ने बताया कितना है दुनिया को खतरा

देश में एक बार फिर से कोरोना की दहशत शुरू हो चुकी है. तीन राज्यों में कोरोना के नये वैरिएंट JN.1 ने अपनी दस्तक दे दी है. जिसमें गोवा, महाराष्ट्र और केरल शामिल हैं. इनमें गोवा सबसे ज्यादा प्रभावित है. गोवा में नये वैरिएंट के सबसे ज्यादा 19 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि महाराष्ट्र और केरल में एक-एक मामले आये हैं.

कोरोना के नये वैरिएंट ने बढ़ाई सरकार की चिंता

कोरोना के नये वैरिएंट के बढ़ते मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों की तैयारियों का जायजा लिया, साथ ही कोरोना वायरस के नए सामने आ रहे स्वरूप को लेकर सतर्कता बरतने की अपील की. मांडविया ने राज्यों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि कोविड अभी खत्म नहीं हुआ है. उन्होंने राज्यों से कोविड-19 के नए मामलों, लक्षणों और उनकी गंभीरता पर निगाह रखने का अनुरोध किया ताकि उचित सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों की योजना बनाई जा सके. उन्होंने कहा, हमें सतर्क रहने की जरूरत है, घबराने की नहीं. मांडविया ने कोविड-19 के नए स्वरूप के खिलाफ तैयार रहने और सतर्क रहने की अपील की.

WHO ने कोरोना के JN.1 वैरिएंट को ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ करार दिया

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस के ‘जेएन.1’ वैरिएंट के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच इसे ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ करार दिया है. हालांकि डब्यूएचओ ने साफ कर दिया है कि इससे ज्यादा खतरा नहीं है. WHO ने हल्के वैरिएंट को ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ और गंभीर वैरिएंट को ‘वैरिएंट ऑफ कंसर्न’ के रूप में वर्गीकृत करना शुरू किया है.

Also Read: कोरोना: केन्द्र से पत्र मिलते ही सतर्क हुआ स्वास्थ्य विभाग, तीन अस्पतालों को अलर्ट रहने का निर्देश

झारखंड सहित इन राज्यों में बढ़ने लगे हैं कोरोना के मामले

देश में केरल, महाराष्ट्र, झारखंड और कर्नाटक जैसे कुछ राज्यों में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में 21 मई के बाद एक दिन में सबसे अधिक कोरोना वायरस संक्रमण के 614 नये मामले दर्ज किए गए. जिससे देश में उपचाराधीन मामलों की संख्या बढ़कर 2,311 हो गई है.

कोरोना के नये मामले सामने आने के बाद शिंदे सरकार अलर्ट

महाराष्ट्र में कोरोना के नये वैरिएंट के मामले सामने आने के बाद एकनाथ शिंदे सरकार अलर्ट मोड में आ गई है. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, हमने कोरोना को लेकर जरूरी कदम उठाए हैं. स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दे दिए गए हैं. सरकार इस बात का ध्यान रखेगी कि यह किसी भी स्थिति में ना बढ़े.

Previous article दरभंगा में अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई से नाराज शख्स ने खुद को लगाई आग, दो पुलिसकर्मी भी झुलसे
Next article Breaking News: महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे बोले- कोरोना को लेकर जरूरी कदम उठाए गए
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel