[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National भारत में कोरोना मचा रहा हाहाकर, देश में  3,961 एक्टिव केस, 24 घंटों में 4 की मौत

भारत में कोरोना मचा रहा हाहाकर, देश में  3,961 एक्टिव केस, 24 घंटों में 4 की मौत

0
भारत में कोरोना मचा रहा हाहाकर, देश में  3,961 एक्टिव केस, 24 घंटों में 4 की मौत
Covid-19 cases updates

Covid 19 New Cases: कोरोना वायरस ने पूरे देशभर में हाहाकार मचाकर रखा है. सोमवार को जारी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक देश में सक्रिय कोविड-19 मामलों की संख्या बढ़कर 3,961 हो गई है. इसके साथ 4 लोगों की कोरोना से मौत की खबर सामने आई है. सबसे ज्यादा कोरोना के मामले केरल में दर्ज किए गए हैं. यहां से कुल 1,435 सक्रिय कोरोना के मामले सामने आए हैं. वहीं दूसरा राज्य जहां कोरोना सबसे ज्यादा आतंक मचा रहा है, वह महाराष्ट्र है. सोमवार तक यहां 506 कोरोना के सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं. देश की राजधानी दिल्ली में भी लगातार कोरोना के केस बढ़ रहे हैं. यहां से 483 सक्रिय कोरोना के मामले सामने आए हैं.

इन राज्यों में हुई मौतें

तमिलनाडु में कोरोना से एक 25 वर्षीय युवक की मौत हुई है. युवक पहले से ही अस्थमा और किडनी की गंभीर समस्या से जूझ रहा था. महाराष्ट्र में एक 44 साल के व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है. हालांकि इन्हें पहले से ही गंभीर सांस की दिक्कत और दिल की बीमारी थी. यदि बात करें दिल्ली की, तो यहां एक 22 वर्षीय युवती की मौत हुई है. वह पहले टीबी की बीमारी से जूझ चुकी है. इसके साथ ही उन्हें फेफड़ों की समस्या भी थी.

कोर्ट ने केंद्र सरकार को दिए नए निर्देश

देशभर में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए दिल्ली हाई कोर्ट की तरफ से केंद्र सरकार को नए निर्देश दिए गए हैं. निर्देश में कहा गया है कि केंद्र सरकार जल्द से जल्द सैंपल कलेक्शन, कलेक्शन सेंटर्स और सैंपल ट्रांसपोर्ट को लेकर अपनाई जा रही नीतियों और आगामी दिनों में लिए जाने वाले कदम की विस्तृत रिपोर्ट पेश करे. कोर्ट का कहना है कि कोरोना के मामलों को काबू में करने के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर जल्द लागू करना जरूरी है.

अलग-अलग राज्यों में सक्रिय कोरोना के मामले:

  • गुजरात में कोरोना के सक्रिय मामले 338
  • पश्चिम बंगाल में कोरोना के कुल 338 मामले दर्ज
  • कर्नाटक में कोरोना के 253 मामले दर्ज
  • तमिलनाडु में कोरोना के 189 मामले
  • उत्तर प्रदेश में कोरोना के 157 एक्टिव मामले.

यह भी पढ़े: Sharmistha Panoli : शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ शिकायत करने वाला लापता

Previous article IPL 2025 Final RCB vs PBKS: Indian Army का था सपना, क्रिकेट से बना स्टार, फाइनल में अपनी टीम को दिलाएगा पहला खिताब!
Next article Bihar News: मौलवी को हुआ प्यार, महिला टीचर ने किया इनकार तो बाप का कराया मर्डर, गिरफ्तार
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel