[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Covid 19 Cases In India : 24 घंटे में कोरोना से दो की मौत, इन राज्यों में बढ़ रहे हैं मामले

Covid 19 Cases In India : 24 घंटे में कोरोना से दो की मौत, इन राज्यों में बढ़ रहे हैं मामले

0
Covid 19 Cases In India : 24 घंटे में कोरोना से दो की मौत, इन राज्यों में बढ़ रहे हैं मामले
Covid-19 cases updates

Covid 19 Cases In India : भारत में कोविड-19 के एक्टिव केस बढ़कर 3,758 हो गए हैं, जिनमें केरल में सबसे ज्यादा 1,400 मामले हैं, वहीं महाराष्ट्र में 506 मामले हैं. रविवार, 1 जून को जारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (mohfw) के आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे में 360 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए. इसी अवधि में कोविड-19 से संबंधित दो मौतें भी हुईं. केरल और कर्नाटक में एक-एक संक्रमित की मौत हुई. कर्नाटक में एक 63 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि केरल में 24 वर्षीय महिला की भी मृत्यु हो गई. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में केरल में कोविड-19 के 64 नए मामले सामने आए, महाराष्ट्र में 18 और दिल्ली में 61 नए मामले सामने आए.

महाराष्ट्र में  65 नए मामले कोरोना के आए

महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 65 नए मामले सामने आए, जिससे 1 जनवरी से अब तक कुल मामलों की संख्या 814 हो गई है. इनमें से पुणे में 31, मुंबई में 22, ठाणे में नौ, कोल्हापुर में दो और नागपुर में एक मामला सामने आया. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में वर्तमान में 506 सक्रिय मामले हैं, जबकि 300 लोग ठीक हो चुके हैं.

ओडिशा में कोविड-19 मामले बढ़कर 12

ओडिशा के सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक नीलकंठ मिश्रा ने रविवार को बताया कि राज्य में सक्रिय कोविड-19 मामले बढ़कर 12 हो गए हैं. कथित तौर पर सभी मरीजों में हल्के लक्षण हैं और वे आइसोलेशन में हैं.

बंगाल में कोविड-19 के 82 नये मामले

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 82 नये मामले सामने आए. इसके साथ ही, राज्य में इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या बढ़ कर 287 हो गई है. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी. विभाग ने बताया कि इस अवधि के दौरान छह लोगों के ठीक होने बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गईं.

केरल में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रित

आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में कोविड-19 रोगियों की सबसे अधिक संख्या केरल में है, जहां इसके 1,400 इलाज करा रहे मरीज हैं.

गुरुग्राम में कोविड-19 के चार नए मामले

गुरुग्राम में रविवार को कोविड-19 के चार नए मामले सामने आए, जिससे कुल मामले बढ़कर 23 हो गए. इनमें से 12 अभी सक्रिय हैं. सभी मरीजों में हल्के लक्षण हैं और वे घर पर ही आइसोलेशन में हैं. गुरुग्राम में ढाई साल बाद कोविड-19 के मामलों में उछाल देखा जा रहा है. डॉक्टरों ने लोगों से फ्लू जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करने और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करवाने का आग्रह किया है.

Previous article छठीं बार खिताब जीतने का टूटा सपना, क्वालिफायर-2 में MI ने की गलतियां, ये रहे हार के पांच बड़े कारण
Next article UPSC टॉपर शुभम कुमार की पत्नी कौन है? बिहार के IAS ने टॉपर से ही रचायी है शादी
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel