[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar CoronavirusLockdown : केंद्र सरकार ने राज्यों से कहा, जहां जरूरत हो लगा दें कर्फ्यू

CoronavirusLockdown : केंद्र सरकार ने राज्यों से कहा, जहां जरूरत हो लगा दें कर्फ्यू

0
CoronavirusLockdown : केंद्र सरकार ने राज्यों से कहा, जहां जरूरत हो लगा दें कर्फ्यू
Faridabad: Police personnel stop commuters after lockdown in the wake of deadly coronavirus, in Faridabad, Tuesday, March 24, 2020. (PTI Photo)(PTI24-03-2020_000142B)

नयी दिल्ली : लॉकडाउन (बंद) के बावजूद लोगों के बाहर निकलना जारी रहने को देखते हुए केंद्र ने राज्य सरकारों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन को सुझाव दिया है कि कोरोना वायरस के फैलने के मद्देनजर लोगों को घरों में रखने के लिये जहां भी जरूरत हो, वहां कर्फ्यू लगाएं.

अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. केंद्र सरकार के एक शीर्ष पदाधिकारी ने कुछ मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात की और उन्हें बताया कि अगर लोग घरों से बाहर निकालना जारी रखते हैं तब कर्फ्यू लगाने की जरूरत है. एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रशासनों को सलाह दी गई है कि वायरस के फैलने के कारण बंद के आदेश के बाद भी लोगों का घर से निकलना जारी है, ऐसे में जहां भी जरूरत हो, वहां कर्फ्यू लगाएं.

राज्य सरकारों को बताया गया है कि वर्तमान स्थिति में लोगों का जमा होना स्थिति को बिगाड़ सकता है क्योंकि देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस के करीब 500 पुष्ट मामले आ चुके हैं. अधिकारी ने कहा, अब, यह राज्य सरकारों पर है कि स्थानीय स्थिति के मद्देनजर क्या कदम उठाते हैं और जिला मजिस्ट्रेट को जरूरी निर्देश देते हैं जिनके पास कर्फ्यू लगाने का अधिकार है.

कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए अब तक 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पूर्ण लॉकडाउन (बंद) की घोषणा कर दी गई है. इसका मतलब है कि कुल 560 जिलों में लॉकडाउन है. अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि तीन अन्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने अपने यहां के कुछ इलाकों में बंद लागू किया है जिसके दायरे में 58 जिले आ रहे हैं. दो राज्य पंजाब और महाराष्ट्र तथा एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी पहले ही अपने इलाके में कर्फ्यू की घोषणा कर चुके हैं.

पीएम मोदी ने राज्‍य सरकारों से अनुरोध किया है, वो नियमों और कानून का कड़ाई से पालन करवाएं

कैबिनेट सचिव राजीव गौवा ने राज्यों के सचिवों को पत्र लिखा है और उनसे 24 घंटे स्थिति पर नजर रखने को कहा है. गौवा ने कहा है कि अगर जरूरत पड़े तब अतिरिक्त प्रतिबंध लगाया जाए और वर्तमान सभी प्रतिबंधों का कड़ाई से पालन किया जाए. कोई भी उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है. सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से बंद का गंभीरता से पालन करने की अपील करते हुए राज्य सरकारों से नियमों और कानूनों का पालन कराना सुनिश्चित करने को कहा था.

मोदी ने अपने ट्वीट में कहा था, लॉकडाउन को अभी भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. कृपया करके अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं, निर्देशों का गंभीरता से पालन करें. प्रधानमंत्री ने कहा था, राज्य सरकारों से मेरा अनुरोध है कि वो नियमों और कानूनों का पालन करवाएं. मंगलवार के आंकड़े के अनुसार कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर 492 हो गई है जिसमें 446 का इलाज चल रहा है. इसमें 41 विदेशी है और अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है.

इन राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों ने लॉकडाउन किया

चंडीगढ, दिल्ली, गोवा, जम्मू कश्मीर, नगालैंड, राजस्थान, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, लद्दाख, त्रिपुरा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, आंध्रप्रदेश, मेघालय, झारखंड, बिहार, अरूणाचल प्रदेश, मणिपुर, तमिलनाडु, केरल, हरियाणा, दादरा नगर हवेली, कर्नाटक और असम शामिल हैं.

Previous article CoronavirusLockdown : वित्त मंत्री सीतारमण ने दी बड़ी राहत, एक-एक प्‍वाइंट में देखें क्‍या-क्‍या घोषणाएं कीं
Next article पठान ब्रदर्स ने जीता लोगों का दिल, कोरोना से बचाव के लिए दान किए 4000 मास्क
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel