[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar coronavirus outbreak : भारत में कोरोना वायरस के तीन नये मामले, मरीजों की संख्या बढ़कर 34 हुई

coronavirus outbreak : भारत में कोरोना वायरस के तीन नये मामले, मरीजों की संख्या बढ़कर 34 हुई

0
coronavirus outbreak : भारत में कोरोना वायरस के तीन नये मामले, मरीजों की संख्या बढ़कर 34 हुई
Dibrugarh: A medic official uses thermal screeing device on a passenger in the wake of deadly coronavirus, at an airport in Dibrugarh, Saturday, March 7, 2020. (PTI Photo) (PTI07-03-2020_000076B)

नयी दिल्‍ली : स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को देश में तीन और मामलों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि करते हुए बताया है कि इसके मरीजों की संख्या बढ़कर अब 34 हो गयी है. मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के तीन नये मामले सामने आए हैं. बयान के अनुसार नये मामलों में दो मरीज लद्दाख और एक तमिलनाडु से है.

लद्दाख के दोनों मरीज हाल ही में ईरान और तमिलनाडु का मरीज ओमान की यात्रा से लौटा है. मंत्रालय ने सभी मरीजों की स्थिति को स्थिर बताया है. मंत्रालय से जानकारी के अनुसार भूटान में जिन दो अमेरिकी नागरिकों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है, उनके संपर्क में आये 150 से अधिक लोगों को एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम के तहत निगरानी में रखा गया है. इन लोगों ने भारत में भी विभिन्न स्थानों पर भ्रमण किया था.

मालूम हो दुनियाभर में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़कर शनिवार को एक लाख के पार हो गई. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार चीन से फैले इस घातक वायरस के कारण चीनी निर्यात पर बहुत बुरा असर पड़ा है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने विषाणु का संक्रमण फैलने को बेहद चिंता का विषय बताया. कोरोना वायरस के कारण अब तक करीब 3,500 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 92 देशों में एक लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं.

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन में इस वायरस के कारण व्यापार बुरी तरह बाधित हुआ है और वैश्विक आपूर्ति पर बुरा असर पड़ा है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार साल के पहले दो महीनों में चीन के निर्यात में 17.2 प्रतिशत की गिरावट आई है.

* पीएम मोदी ने की समीक्षा बैठक : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को देश में कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय सहित अन्य संबद्ध मंत्रालयों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर समीक्षा की और अधिकारियों को वायरस के और अधिक फैलने की स्थिति में संदिग्धों एवं मरीजों को अलग रखने के उपयुक्त स्थानों की पहचान कर इनकी उचित देखभाल के लिये सभी जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए हैं.

मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार बैठक में मोदी ने विशेषज्ञों की राय के हवाले से कहा कि लोगों को बड़े पैमाने पर भीड़ में एकत्र होने से यथासंभव बचने का परामर्श देना चाहए. साथ ही लोगों को इस बात से अवगत भी कराना चाहिए कि इस स्थिति में उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए.

प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सभी विभागों के अब तक के प्रयासों की सराहना करते हुए इस बात की जरूरत पर बल दिया कि कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए भारत को इससे निपटने की पुख्ता कार्ययोजना बनानी होगी.

उन्होंने कहा, सभी विभागों को आपसी सामंजस्य से काम करना चाहिए और इसके संक्रमण से बचाव को लेकर जनजागरुकता भी करना चाहिए.

Previous article झारखंड: ओरमांझी जू में खूंखार टाइगर ने युवक की गर्दन पर किया हमला, देखें Viral Video
Next article Coronavirus outbreak in india : जर्नी की डेट में बदलाव करने पर कोई चार्ज नहीं लेगा इंडिगो
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel