[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National कोरोना वायरस का असर मुकेश अंबानी की संपत्ति पर भी दो महीने में 19 अरब डॉलर की कमी आयी

कोरोना वायरस का असर मुकेश अंबानी की संपत्ति पर भी दो महीने में 19 अरब डॉलर की कमी आयी

0
कोरोना वायरस का असर मुकेश अंबानी की संपत्ति पर भी दो महीने में 19 अरब डॉलर की कमी आयी

नयी दिल्ली : कोरोना वायरस महामारी के चलते दुनियाभर के शेयर बाजारों में मची उथल पथल का असर देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की बाजार हैसियत पर भी पड़ा है. पिछले दो माह में उनकी संपत्ति में 28 प्रतिशत यानी 19 अरब डॉलर की कमी आयी है.

हिसाब लगाएं तो यह गिराव हर रोज औसतन 30 करोड़ डॉलर बैठती है. इस तरह रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अंबानी की संपत्ति का मूल्य 31 मार्च 2019 को घट कर 48 अरब डॉलर रहा. वैश्विक परामर्श फर्म हुरुन की वैश्विक अमीरों की सूची में अंबानी दुनिया के आठवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं.

फर्म की ताजा रपट के अनुसार इस वर्ष कोरोना वायर के संकट के बाजारों पर गंभीर प्रभाव के चालते फरवरी-मार्च में अंबानी की संपत्ति में 19 अरब डॉलर गिर गयी. दुनियाभर में सबसे ज्यादा संपत्ति का नुकसान उठाने वाले अंबानी दूसरे व्यक्ति हैं.

फ्रांस की फैशन कंपनी एलवीएमएच के प्रमुख बर्नाड आर्नाल्ट की संपत्ति 28 प्रतिशत या 30 अरब डॉलर घटकर 77 अरब डॉलर रह गयी है. सूची में शामिल अन्य भारतीयों में अडाणी समूह के प्रमुख गौतम अडाणी की संपत्ति में छह अरब डॉलर या 37 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी. एचसीएल टेक्नोलॉजीस के प्रमुख शिव नाडर की संपत्ति पांच अरब डॉलर या 26 प्रतिशत और कोटक बैंक के उदय कोटक की चार अरब डॉलर या 28 प्रतिशत संपत्ति कम हुई है.

अंबानी को छोड़कर भारत के ये बाकी तीनों लोग विश्व के शीर्ष 100 अमीर लोगों की सूची से बाहर हो गए हैं. कोरोना वायरस महामारी के चलते पिछले दो महीनों में भारीतय शेयर बाजार में 25 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी है. दुनियाभर की कंपनियों को कोरोना वायरस महामारी की आर्थिक कीमत चुकानी पडी है.

हुरुन रिपोर्ट के भारत के प्रबंध निदेशक अनस रहमान ने कहा, ‘‘ भारत के शीर्ष उद्योगपतियों को शेयर बाजार में 26 प्रतिशत की गिरावट और डॉलर के मुकाबले रुपये के 5.2 प्रतिशत कमजोर होने का असर झेलना पड़ा है. मुकेश अंबानी की संपत्ति 28 प्रतिशत गिरी है.” हुरुन की सूची के मुताबिक बर्कशायर हैथवे के वारेन बफेट की संपत्ति में भी पिछले दो माह में 19 अरब डॉलर की कमी आयी है.

यह 19 प्रतिशत घटकर 83 अरब डॉलर रह गयी. कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा दबाव पर्यटन क्षेत्र को झेलना पड़ा है. इसके चलते ओयो रूम्स के रितेश अग्रवाल अब अरबपति नहीं रह गए हैं. संपत्ति का नुकसान उठाने वाले शीर्ष दस अरबपतियों में कार्लोस स्लिम और परिवार, बिल गेट्स, मार्क जुकरबर्ग, लैरी पेज, सर्जी ब्रिन और माइकल ब्लूमबर्ग शामिल है. अमेजन के जेफ बेजोस 131 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ अभी भी दुनिया के सबसे अमीर आदमी बने हुए हैं. वहीं 91 अरब अरब डॉलर की संपत्ति के साथ बिल गेट्स दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी हैं

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel