[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar coronavirus in india: भारत में एक और मौत, पढ़ें कोरोना वायरस से जुड़ी अबतक की पांच बड़ी खबरें

coronavirus in india: भारत में एक और मौत, पढ़ें कोरोना वायरस से जुड़ी अबतक की पांच बड़ी खबरें

0
coronavirus in india: भारत में एक और मौत, पढ़ें कोरोना वायरस से जुड़ी अबतक की पांच बड़ी खबरें

पूरी दुनिया में पांव पसार चुका कोराना वायरस भारत में भी तेजी से फैलता जा रहा है. मंगलवार को मुंबई में इस वायरस की चपेट में आकर 64 साल की महिला की मौत हो गयी. इसी के साथ देश में इस वायरस से मरने वालों की संख्‍या जहां बढ़कर तीन हो गयी, वहीं देश के कई राज्यों से कोरोना वायरस के नये मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या आज बढ़कर 125 हो चुकी है. आइए आपको बताते हैं कोरोना वायरस से जुड़ी आज की पांच बड़ी खबरें…

कोरोना के कारण भारत में दर्ज हुई तीसरी मौत, शिरडी साईं बाबा मंदिर में दर्शन बंद

घातक कोरोना वायरस (COVID-19) ने देश-दुनिया (Worldwide) में हाहाकार मचा रखा है. दुनियाभर में इस वायरस के संक्रमण से सात हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लोग इसकी चपेट में हैं. भारत में भी कोरोना वायरस के कुल 125 मामले सामने आए हैं जो लगातार बढ़ रहे हैं. खबर विस्तार से पढ़ें

Coronavirus in India: इन राज्यों में पहुंच चुका है कोरोना वायरस, देखें यहां पूरी लिस्ट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत में जानलेवा कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 132 तक पहुंच चुके हैं. इस वायरस से पूरा देश दहशत में है. भारत के 12 राज्य और 3 केंद्रशासित प्रदेश में कोरोना पांव पसार चुका है. खबर विस्तार से पढ़ें…

बिहार: कोरोना वायरस की दहशत से रेल यात्री लगातार रद्द करा रहे हैं कन्फर्म टिकट

कोरोना वायरस के संक्रमण की दहशत ने एक तरफ आम लोगों को मुश्किलों में डाला है और लोग परेशानी के बीच अपना जीवन जी रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ इस वायरस के संक्रमण की दहशत ने रेलवे की आर्थिक स्थिति को भी झटका दिया है. खबर विस्तार से पढ़ें…

विदेशों में रह रहे झारखंडवासियों ने सुनायी दास्तां

कोरोना वायरस का दहशत पूरी दुनिया में फैल चुका है. दुनियाभर में रह रहे झारखंड के लोगों ने कुछ इस तरह से अपनी दास्तां बयां की. खबर विस्तार से पढ़ें…

Corona Virus: दिलीप कुमार आइसोलेशन में, लोगों से सावधानी बरतने की अपील

एक्टर दिलीप कुमार (Dilip Kumar) को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए उन्हें पूरी तरह से आइसोलेशन में रखा गया है. इसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी. इसके अलावा उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी सायरा बानो उनका पूरा ख्याल रख रही हैं. खबर विस्तार से पढ़ें…

Previous article BS4 vs BS6: इन टू-व्हीलर्स पर मिल रही बड़ी छूट; जल्दी करें, मौका छूट न जाए
Next article MP Political Crisis: ‘कमलनाथ की सरकार दलालों की सरकार’, बागी कांग्रेस विधायकों का करारा प्रहार
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel