[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National India Fights Corona : कोरोना के कारण अब महाकाल के दर्शन पर भी लगी रोक

India Fights Corona : कोरोना के कारण अब महाकाल के दर्शन पर भी लगी रोक

0
India Fights Corona : कोरोना के कारण अब महाकाल के दर्शन पर भी लगी रोक

उज्जैन(मप्र) : कोरोना वायरस के चलते सरकार के दिशा निर्देशों के मद्देनजर उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है. यह प्रतिबंध महाकाल की भस्म आरती के दौरान भी लागू होगा.

भगवान शिव का उज्जैन का प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर देश के बारह ज्योर्तिलिगों में से एक है. श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के प्रशासक एवं अपर कलेक्टर एसएस रावत ने मन्दिर के समस्त पुजारियों, पुरोहितों एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ विस्तार से चर्चा के बाद कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु आगामी आदेश तक गर्भगृह में आम श्रद्धालुओं का प्रवेश पर प्रतितबंध लगा दिया है.

आधिकारिक तौर पर सोमवार को बताया गया कि यहां आने वाले समस्त दर्शनार्थियों को प्रात: 6 बजे से चलते हुए भगवान महाकाल के दर्शन करायेंगे. मन्दिर परिसर स्थित अन्य मन्दिरों में बांधे जाने वाले रक्षासूत्र, कलावा, धागे, डोरे इत्यादि बांधने पर पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है.

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए मन्दिर परिसर में होने वाले समस्त पूजन, अनुष्ठानों में अधिकतम 20 सदस्यों की संख्या भी निर्धारित की गई है. इसके साथ ही आगामी आदेश तक मन्दिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित नि:शुल्क अन्नक्षेत्र एवं महाकालेश्वर अतिथि निवास तथा श्री महाकालेश्वर पं.सूर्यनारायण व्यास अतिथि निवास को भी बन्द करने का निर्णय लिया गया है.

श्री महाकालेश्वर मन्दिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए मन्दिर में कार्यरत समस्त सफाईकर्मी निरन्तर उन स्थानों (जैसे रेलिंग आदि) को कीटाणुनाशक से साफ करेंगे, जहां श्रद्धालु अपने हाथ इत्यादि स्पर्श करते हैं। मन्दिर के समस्त प्रवेश द्वार पर तैनात सुरक्षाकर्मी श्रद्धालुओं को प्रवेश के दौरान सेनिटाइजर से हाथ धुलवाकर मन्दिर में दर्शन के लिये प्रवेश करायेंगे। साथ ही दर्शनार्थियों के स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी लेंगे.

श्री महाकालेश्वर मन्दिर में आम दर्शनार्थियों के साथ-साथ विदेशी श्रद्धालु भी दर्शन के लिये आते हैं. उन विदेशी श्रद्धालुओं की फार्मेट में जानकारी प्राप्त करने के बाद संतुष्ट होने पर उनकी जिला अस्पताल द्वारा संचालित कोरोना आइसोलेशन सेन्टर में मेडिकल जांच हेतु भेजा जायेगा. प्रवेश द्वारों पर दर्शनार्थियों की थर्मामीटर से चेकिंग की जायेगी.

उल्लेखनीय है कि महाकाल मन्दिर में वर्तमान में प्रात: एवं दोपहर में दो से चार बजे के समय पर गर्भगृह में प्रवेश श्रद्धालुओं को दिया जाता था, वह भी पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा. रावत ने आम श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मन्दिर में अधिक संख्या में एक स्थान पर इकट्ठे न रहें.

Previous article Coronavirus : कोरोना वायरस से बचाव के लिए बिहार में व्यापक प्रबंध : सुशील मोदी
Next article पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई बनेंगे राज्यसभा सांसद, राम मंदिर पर दिया था ऐतिहासिक फैसला
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel