[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar सुशांत मामले से आदित्य ठाकरे के तार जोड़ने की चल रही साजिश : शिवसेना

सुशांत मामले से आदित्य ठाकरे के तार जोड़ने की चल रही साजिश : शिवसेना

0
सुशांत मामले से आदित्य ठाकरे के तार जोड़ने की चल रही साजिश : शिवसेना

मुंबई : शिवसेना के नेता संजय राउत ने बुधवार को आरोप लगाया कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से महाराष्ट्र के मंत्री और युवा सेना के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे के तार जोड़ने की साजिश की जा रही है.

संजय राउत ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने कहा कि विपक्ष को अब भी यह हजम नहीं हो हो रहा कि राज्य में शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में है. राउत ने कहा, ”आदित्य ठाकरे को सुशांत सिंह राजपूत मामले से क्या लेना-देना. ऐसा लगता है कि विपक्ष को अब भी यह हजम नहीं हो रहा कि राज्य में शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में है.”

उन्होंने कहा कि मामले से आदित्य ठाकरे के तार जोड़ने की साजिश कर रहे लोगों को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ने मंगलवार को स्पष्ट किया था कि सुशांत सिंह राजपूत मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है और बिना कारण के उन्हें और उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है.

उन्होंने कहा था कि अभिनेता की मौत के बाद गंदी राजनीति चल रही है और बिना किसी का नाम लिए कहा कि हताशा में ऐसे आरोप लगाये जा रहे हैं. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को उपनगर बांद्रा में अपने फ्लैट पर मृत पाये गये थे.

Posted By : Kaushal Kishor

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel