[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Congress vs BJP: खरगे के ‘आतंकवादियों की पार्टी’ वाले बयान पर बवाल, नड्डा ने किया पलटवार

Congress vs BJP: खरगे के ‘आतंकवादियों की पार्टी’ वाले बयान पर बवाल, नड्डा ने किया पलटवार

0
Congress vs BJP: खरगे के ‘आतंकवादियों की पार्टी’ वाले बयान पर बवाल, नड्डा ने किया पलटवार
JP Nadda,

Congress vs BJP: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर पलटवार करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, लगातार मिल रही हार की हताशा और निराशा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे वैचारिक दिवालियापन का शिकार हो रहे हैं. जब कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेतृत्व की गरीबों के कल्याण की नीतियों और योजनाओं तथा राष्ट्र प्रथम के सिद्धांतों का मुकाबला करने में असमर्थ रही, तो उसका पूरा नेतृत्व भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी को गाली देने और देश को बदनाम करने में जुट गया. कांग्रेस को अर्बन नक्सल कहे जाने के जवाब में मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा भाजपा को आतंकवादी पार्टी कहना कांग्रेस की हताशा और वैचारिक शून्यता को दर्शाता है. ऐसा लगता है कि लगातार मिल रही हार की खीझ के कारण कांग्रेस का पूरा शीर्ष नेतृत्व सदमे में है.

Congress vs BJP: नकवी बोले- कांग्रेस अपनी ‘मोहब्बत की दुकान’ पर नफरत बेच रही

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की भाजपा को आतंकवादियों की पार्टी कहने वाली टिप्पणी की आलोचना करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी मोहब्बत की दुकान में नफरत बेच रही है. नकवी ने कहा कि विपक्षी पार्टी राष्ट्रवादियों को आतंकवादी और राष्ट्र विरोधियों को राष्ट्रवादी बताने वाले प्रमाणपत्र बांटने का बहुराष्ट्रीय वितरण केंद्र बन गई है.

खरगे ने क्या दिया था बयान

मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस को अर्बन नक्सल गिरोह द्वारा चलाये जाने संबंधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया टिप्पणी को लेकर शनिवार को उन पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि भाजपा आतंकवादियों की पार्टी है. खरगे ने आरोप लगाया था कि वे (भाजपा) ‘लिंचिंग’ करते हैं और लोगों को पीटते हैं तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) समुदायों के लोगों पर अत्याचार करते हैं.

कांग्रेस ने सदा आतंकियों का समर्थन किया

खरगे के आरोप पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा था कि कांग्रेस जो तीन तलाक, हलाला और हिजाब जैसी रूढ़िवादी इस्लामी प्रथाओं के पक्ष में खड़ी थी, अब हिंदू समाज के बारे में सभी प्रकार की आधारहीन टिप्पणियां कर रही है. त्रिवेदी ने कहा कि यह ‘अर्बन नक्सल’ वाली मानसिकता का मंसूबा है जिस बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बोला करते हैं. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दावा किया कि खरगे की टिप्पणी उनकी खुद की पार्टी (कांग्रेस) को प्रतिबिंबित करती है क्योंकि यह कांग्रेस ही है जिसने हमेशा आतंकवादियों का समर्थन किया है.

Previous article पीएम किसान योजना के लिंक के माध्यम से साइबर ठगी करता युवक गिरफ्तार
Next article सड़क दुर्घटना में दो की मौत , परिजनों में मचा कोहराम
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel