[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar कांग्रेस ने बिना कैप्शन के ट्विटर पर शेयर की मणिशंकर अय्यर की तस्वीर, नया शिगूफा देख कन्फ्यूज हैं यूजर्स

कांग्रेस ने बिना कैप्शन के ट्विटर पर शेयर की मणिशंकर अय्यर की तस्वीर, नया शिगूफा देख कन्फ्यूज हैं यूजर्स

0
कांग्रेस ने बिना कैप्शन के ट्विटर पर शेयर की मणिशंकर अय्यर की तस्वीर, नया शिगूफा देख कन्फ्यूज हैं यूजर्स

नई दिल्ली : सोमवार की शाम लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्पीच के बाद से ही ट्विटर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर की तस्वीर ट्रेंड कर रही है. इसका कारण यह है कि प्रधानमंत्री मोदी की स्पीच के बाद कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से बिना किसी कैप्शन के ही मणिशंकर अय्यर की तस्वीर शेयर कर दी गई. ट्विटर पर कांग्रेस के हैंडल से अचानक मणिशंकर अय्यर की तस्वीर शेयर किए जाने के बाद यूजर्स को यह समझ ही नहीं आ रहा है कि आखिर यह कांग्रेस का कौन सा नया शिगूफा है? सोशल मीडिया मंच पर यूजर्स मणिशंकर अय्यर की तस्वीर देखकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं.

लोकसभा में पीएम स्पीच के बाद ट्वीट की गई तस्वीर

दरअसल, सोमवार की शाम लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्पीच के बाद ट्विटर पर यूपी कांग्रेस के हैंडल से मणिशंकर अय्यर की तस्वीर शेयर की गई. लोकसभा की स्पीच में पीएम मोदी ने कांग्रेस को ‘टुकड़े-टुकड़े गिरोह के नेता’ करार दिया. इसके बाद यूपी कांग्रेस के उस ट्वीट को छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से रीट्वीट किया गया और उसके बाद तेलंगाना कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के ट्वीट को रीट्वीट किया. सबसे आखिर में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के ऑफिशयल हैंडल द्वारा अय्यर की तस्वीर को शेयर किया गया.


पूरी तरह कंफ्यूज हैं यूजर्स

अब सोशल मीडिया पर कांग्रेस की ओर से बिना किसी कैप्शन के मणिशंकर अय्यर की तस्वीर शेयर किए जाने के बाद ट्विटर के यूजर्स बुरी तरीके से कंफ्यूज हैं. उन्हें यह समझ में नहीं आ रहा कि आखिर मामला क्या है कि क्यों कांग्रेस पार्टी बैगर किसी कैप्शन के अपने दिग्गज नेता की तस्वीर शेयर कर रही है? कंन्फ्यूजन में सोशल मीडिया के यूजर्स तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए.

Also Read: मणिशंकर अय्यर ने की मुगलों की तारीफ, हिंदुत्व पर BJP को घेरा तो ‘जिन्ना जी’ बोलकर खड़ा किया बखेड़ा
कहीं कांग्रेस का अकाउंट हैक तो नहीं हो गया?

ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे लगता है कि कांग्रेस के सभी ऑफिशयल अकाउंट हैक हो गए है.’ वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, ‘तस्वीर के साथ कोई कैप्शन तो देना चाहिए था ना, जिससे समझ आए कि मामला क्या है. इसके अलावा दूसरे यूजर्स कांग्रेस से फोटो पोस्ट करने की वजह पूछ रहे हैं.’

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel