[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Congress President Polls: कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर गाइडलाइन जारी, वोटिंग आज

Congress President Polls: कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर गाइडलाइन जारी, वोटिंग आज

0
Congress President Polls: कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर गाइडलाइन जारी, वोटिंग आज

कांग्रेस (Congress President Polls) में अध्यक्ष पद को लेकर सोमवार यानी आज मतदान होना है. चुनावी मैदान में मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर हैं. पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होने जा रहा है. 24 साल के बाद कांग्रेस में गांधी-नेहरू परिवार से बाहर का कोई अध्यक्ष होगा. मतदान से पहले कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने गाइडलाइन जारी किया है. जो मतदान करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए जानना बेहद जरूरी है.

मिस्त्री ने बताया, कैसे करें मतदान

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने बताया, बैलट पेपर में दो उम्मीदवारों (मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर) के नाम होंगे. मतदाताओं को बॉक्स में टिक लगाने का निर्देश दिया जाता है. इसको लेकर लेटर जारी कर दिया गया है.

Also Read: Gujarat Election 2022: ‘तो इसलिए नहीं की गयी गुजरात में तारीख की घोषणा’, कांग्रेस का बड़ा आरोप

थरूर की टीम ने मतपत्र में ‘1′ लिखने का मुद्दा उठाया था

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर पहले जो गाइडलाइन जारी किया गया था, उसके अनुसार प्रदेश कांग्रेस समितियों के डेलीगेट्स को मतपत्र पर उनकी पसंद के उम्मीदवार के नाम के आगे ‘1′ लिखने को कहा गया था. लेकिन इसपर उम्मीदवार शशि थरूर की टीम ने आपत्ति जतायी थी. टीम द्वारा इस विषय को उठाये जाने के बाद केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने उन्हें सूचित किया है कि अब पसंद की उम्मीदवार के नाम के आगे ‘1′ की जगह टिक का निशान मान्य होगा. मिस्त्री ने जारी मतदान दिशानिर्देशों में कहा था कि पीसीसी सदस्य मतपत्र पर अपनी पसंद के उम्मीदवार के नाम के आगे ‘1′ लिखेंगे और उसे मोड़कर मत पेटी में डालेंगे.

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मतदान

केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण कांग्रेस के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने बताया, कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव सोमवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा. सभी राज्यों के प्रतिनिधि अपने-अपने मतदान केंद्रों पर अपने समर्थन वाले उम्मीदवार के लिए ‘टिक’ चिह्न के साथ मतदान करेंग. उन्होंने बताया, सुचारु मतदान के लिए इंतजाम किया गया है.

Previous article दुमका के कपरजोर गांव में मॉब लिंचिंग की घटना, चोरी के आरोपी को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला
Next article नई शिक्षा नीति-2020 पर राष्ट्रीय सम्मेलन, प्रो सीबी शर्मा बोले-‘इंडिया’ को भारत बनाएगी ये शिक्षा नीति
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel