[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Exit Poll: महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव के बीच कांग्रेस का बड़ा ऐलान, Exit Poll से दूरी बनाने का फैसला

Exit Poll: महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव के बीच कांग्रेस का बड़ा ऐलान, Exit Poll से दूरी बनाने का फैसला

0
Exit Poll: महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव के बीच कांग्रेस का बड़ा ऐलान, Exit Poll से दूरी बनाने का फैसला
Mallikarjun Kharge

Exit Poll: महाराष्ट्र और झारखंड में मतदान समाप्त होने के बाद सबकी नजरें रिजल्ट पर टिकी रहेंगीं. लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल के नतीजे का भी लोगों को बेसब्री से इंतजार होगा. वैसे में आज मतदान समाप्त होने के बाद शाम साढ़े छह बजे से एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो जाएंगे.

एग्जिट पोल में शामिल नहीं होगी कांग्रेस

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि कांग्रेस ने एग्जिट पोल में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है.

लोकसभा चुनाव में पूरी तरह फेल साबित हुआ था एग्जिट पोल

लोकसभा चुनाव 2024 में एक्जिट पोल के नतीजे फेल साबित हुए थे. लगभग सभी सर्वे में बीजेपी और उसके सहयोगी पार्टियों को 400 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया था. जबकि रिजल्ट इससे ठीक विपरित आए. बीजेपी को कुल 240 सीटें मिलीं. वहीं कांग्रेस को 99 सीटें, समाजवादी पार्टी को 37, टीएमसी को 29 सीटों पर जीत मिली थी.

Also Read: By Election: 4 राज्यों की 15 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, यूपी के मीरापुर में दो गुट आपस में भिड़े

चुनाव आयोग ने भी की थी सख्त टिप्पणी

एक्जिट पोल को लेकर चुनाव आयोग ने भी सख्त टिप्पणी की थी. मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा था कि एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) उम्मीदें बढ़ाकर बहुत बड़ा भटकाव पैदा करते हैं और यह मीडिया, खासकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए आत्मनिरीक्षण का विषय है. उन्होंने कहा था, हम एग्जिट पोल को नियंत्रित नहीं करते हैं, लेकिन आत्मनिरीक्षण की जरूरत है. सैंपल साइज क्या था? सर्वे कहां हुआ? नतीजे कैसे आए ? और अगर मैं उस नतीजे से मेल नहीं खाता तो मेरी क्या जिम्मेदारी है?, इन बातों को सभी को देखने की जरूरत है.

मतगणना के दिन शुरुआती रुझान दिखाने के चलन को चुनाव आयोग ने निरर्थक करार दिया था

चुनाव आयोग ने समाचार चैनलों द्वारा मतगणना के दिन शुरुआती रुझान दिखाने के चलन को निरर्थक करार दिया था. मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा था, चैनलों पर रुझान सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर ही प्रसारित होने लगते हैं जबकि मतों की गिनती सुबह साढ़े आठ बजे शुरू होती है.

Previous article UNICEF: आने वाले समय में जलवायु परिवर्तन बच्चों के लिए बनेगा परेशानी का सबब
Next article मतगणना के दिन सीसीटीवी से हर गतिविधि पर रखी जायेगी नजर
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel